आज मैं आपको Low investment + High demand बिज़नेस आईडिया देने जा रहा हूं। यह बिजनेस Tier-2 cities में सबसे ज्यादा सफल हो सकता है। मेट्रो सिटीज में इससे मिलते जुलते स्टार्टअप अच्छी कमाई कर रहे हैं और Tier-2 cities में इसकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है। मतलब साफ है कि आप किसी भी ऐसे शहर में रहते हैं जहां पर निवासियों की संख्या 5 लाख या इससे अधिक है तो सिर्फ डेढ़ लाख रुपए की इन्वेस्टमेंट में ₹80000 महीने की कमाई बड़े आराम से कर सकते हैं। शहर छोटा है तो कमाई कम हो जाएगी और यदि शहर बड़ा है तो थोड़ा सा इन्वेस्टमेंट बढ़ेगा लेकिन आपकी इनकम कई गुना बढ़ जाएगी।
On-demand Domestic Help Service
यह भारत में एक स्केलेबल सर्विस बिज़नेस बन सकता है, भारत में न्यूक्लियर फैमिली तेजी से बढ़ रही है। वर्किग कपल्स की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। पति-पत्नी दोनों नौकरी करते हैं। रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी भी घर के सारे काम खुद नहीं कर सकते हैं। साफ-सफाई एवं बर्तन इत्यादि के लिए फुल टाइम मेड होती है लेकिन घर का सामान अरेंज करना, गेहूं साफ करना, किचन सेट करना, दाल साफ करना इत्यादि ऐसे बहुत सारे काम होते हैं जो महीने में एक दिन के लिए और कई बार 3-4 महीने में एक दिन के लिए करना होते हैं। फुल टाइम मेड ऐसे काम नहीं करती और उसके पास समय भी नहीं होता है। ऐसी स्थिति में लोगों को एक एक्स्ट्रा डॉमेस्टिक हेल्प की जरूरत पड़ती है और यही आपका बिजनेस आइडिया है, जिसको मैंने On-demand Domestic Help Service नाम दिया है।
low-cost daily help एक ऐसी कैटेगरी है, जिस जिसमें पूरे भारत में बड़ा गैप बना हुआ है। आप खुद चेक करके देखिए कोई प्रतिस्पर्धा ही नहीं है। आपको सबसे पहले ऐसी महिलाओं की तलाश करनी है। फिर उनको एक सामान्य सी ट्रेनिंग देनी है, ताकि काम करते समय उनका प्रदर्शन खराब ना हो। सबका पुलिस वेरिफिकेशन करवाना है और जब तक यह काम होगा तब तक अपने प्रतिष्ठान का नाम, लोकल बिजनेस रजिस्ट्रेशन, और सोशल मीडिया पर मार्केटिंग शुरू कर देना है। लोगों को हमेशा एक भरोसेमंद व्यक्ति की जरूरत होती है। जब आप एक एजेंसी के रूप में काम करते हैं तो लोग आप पर विश्वास करते हैं।
low-cost daily help के तहत आपको प्रति घंटा की दर पर अपनी सेवाएं उपलब्ध करवानी है। आप शर्त निर्धारित कर सकते हैं कि मिनिमम बुकिंग 2 घंटे के लिए होगी। काम के हिसाब से चार्ज फिक्स कर सकते हैं। उदाहरण के लिए: अप्रशिक्षित महिला अथवा पुरुष 150 रुपए प्रति घंटा और प्रशिक्षित महिला अथवा पुरुष ₹300 प्रति घंटा की दर पर निर्धारित कर सकते हैं। इसके अलावा Kitchen Setup Package एवं
Festival Cleaning Package जैसे कुछ फिक्स पैकेज बना सकते हैं।
इन्वेस्टमेंट कितना होगा
- ऑफिस सेटअप: ₹50,000
- Marketing (Local Ads + WhatsApp): ₹30,000
- Training + onboarding: ₹20,000
- अन्य खर्च: ₹50000
इस प्रकार लगभग डेढ़ लाख रुपए में आपका बिजनेस न केवल शुरू हो जाएगा बल्कि कमाई शुरू हो जाएगी। मार्केटिंग लगातार चलते रहना है, इसलिए मार्केटिंग के खर्चे को अपने मंथली एक्सपेंस में जोड़ लीजिएगा।
कमाई कितनी होगी
यदि रणनीति के साथ चलेंगे तो
- पहले महीने में लगभग ₹20000
- दूसरे महीने में ₹50000
- तीसरे महीने में ₹80000
और इसके बाद यदि आपका शहर बड़ा है तो ₹300000 महीने तक की कमाई हो सकती है।
मंथली एक्सपेंस कितना होगा
- Staff (1–2 लोग): ₹20–30k
- Marketing: ₹10–20k
- Phone/office: ₹5–10k
इस प्रकार महीने का खर्च करीब ₹50000 होगा। खर्च इससे अधिक नहीं होगा जबकि हर आने वाले महीने में आपकी कमाई बढ़ती चली जाएगी।
प्रॉफिट कैसे बनेगा
आपकी टीम में जितने भी महिला-पुरुष शामिल होंगे, उन सभी के साथ आपका एग्रीमेंट होगा। ग्राहकों की तलाश आप करेंगे, काम करने के लिए आपकी टीम के लोग जाएंगे, ग्राहक से पेमेंट आपको मिलेगा और लगभग 35% शेयर आपको अपने लिए रखना चाहिए। इसके अंदर आपकी मंथली ऑफिस एक्सपेंस, मार्केटिंग काटने के बाद 15-20% नेट प्रॉफिट आपको मिलेगा।
मैंने आपको एक आईडिया दे दिया है। प्रोजेक्ट रिपोर्ट सभी शहरों के लिए अलग-अलग होगी। आप खुद भी बना सकते हैं या किसी प्रोफेशनल की मदद ले सकते हैं। बस एक बार याद रखिए, आपकी सफलता और ग्रोथ नीचे दिए गए तीन प्वाइंट्स पर निर्धारित करेगी:-
- Execution
- Trust building
- Worker management
आपकी सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं। विनम्र अनुरोध
कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें।
कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें।
.webp)

