भोपाल में कमलनाथ समर्थक अस्थाई, ठेका श्रमिक कर्मचारी भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे

Updesh Awasthee
भोपाल, 17 अप्रैल 2026
: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के संरक्षण में संचालित ऑल डिपार्टमेंट आउटसोर्स, अस्थाई, अंशकालीन, ग्राम पंचायत कर्मचारी संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश द्वारा राजधानी भोपाल में भाजपा के प्रदेश कार्यालय के सामने प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस प्रदर्शन को भोपाल पुलिस की तरफ से अनुमति मिल गई है या नहीं। यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि जो पत्र लिखा गया वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचा या नहीं। 

प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के नाम एक पत्र में लिखा है कि, 28 अप्रैल को सांकेतिक सामूहिक आत्मदाह आंदोलन की तैयारियां जिला स्तर पर चल रही है, इस आंदोलन में ग्राम पंचायतों के चौकीदार, पंप आपरेटर, भृत्य, सफाईकर्मी बड़ी संख्या में शामिल होंगे, जिन्हें 2 से 3 हजार रुपए ही मिलते हैं।  शिक्षा विभाग एवं जनजातिय विभाग के स्कूलों एवं छात्रावासों में कार्यरत अंशकालीन, अस्थाई कर्मचारी भी सांकेतिक सामूहिक आत्मदाह आंदोलन में आ रहे हैं, जिनसे सरकार 4 से 5 हजार रुपए में 10-12 घंटे काम करा रही है। यह कर्मचारी लोकतांत्रित तरीके से निरंतर सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाते आ रहे हैं, अब तक 50 हजार से अधिक आवेदन दिए जा चुके हैं। जब सरकार ने सुनना बंद कर दिया, तब इन कर्मचारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पास पहुंचने की रणनीति बनाई।

न्यूनतम से भी कम पर काम करने वाले कर्मचारी

सरकार का घोषित न्यूनतम वेतन 12,450 से 16,769 है, यह सिर्फ रिर्काड में है, मिलता है महज 3 से 5 हजार।
1-स्कूलों, छात्रावासाों, आयूष विभाग के अंशकालीन अस्थाई कर्मचारियों का वेतन 4 से 5 हजार महीना
2- ग्राम पंचायतों के चौकीदार, पंप आपरेटर, भृत्य सफाईकर्मी का वेतन 3 से 4 हजार रुपए महीना
3- स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन 7 से 8 हजार रुपए
4- राजस्व विभाग के लोक यूथ सर्वेयरों का वेतन 1 हजार रुपए महीना
5- आदिवासी पंचायतों में कार्यरत पेशा मोबलाईजर का वेतन 4 हजार रुपए महीना
6- कोटवारों को 2 से 5 हजार वेतन मिलता है, इनसे सेवा भूमि भी वापस ली जा रही है।
7- स्कूलों की मध्यान्ह भोजन कार्यकर्ताओं का वेतन 4 हजार रुपए है
8- मनरेगा के तहत काम करने वाले मेठ श्रमिकों को  2 हजार भी नहीं मिल पाते।
9- योग सहायक एवं प्रशिक्षकों को 4,500 रुपए महीना
10- स्वच्छताग्राहियों को बिना वेतन भुगतान किए हटा दिया गया।
11- औद्योगिक क्षेत्रों, पावर प्लांट, सीमेंट उद्योग में भी ठेका श्रमिकों को पूरी न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलती।

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026: भाजपा मुख्यालय पर सांकेतिक सामूहिक आत्मदाह आंदोलन

पत्र में लिखा गया है कि, अस्थाई, आउटसोर्स, ठेका श्रमिक कर्मचारी अंतहीन पीड़ा से गुजर रहे हैं। लोकतांत्रिक तरीके से धरना, प्रदर्शन, रैलियों के जरिए 50 हजार से अधिक आवेदन, निवेदन किए जा चुके हैं लेकिन सुनी नहीं जा रही है। चूंकि आपकी पार्टी को मिल 48.55 प्रतिशत वोटों में इन श्रमिक कर्मचारियों के भी वोट हैं, इसीलिए वे एक मतदाता की हैसियत से अपनी बात कहने 28 अप्रैल 2026 को भाजपा मुख्यालय, भोपाल आ रहे हैं, जहां वे सामूहिक आत्मदाह आंदोलन के जरिए अपनी बात आप तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!