भोपाल, 20 अप्रैल 2026: राजधानी में रसोई गैस सिलेंडर की समस्या के चलते, गैस एजेंसियों की जांच की जा रही है। जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल और कोटरा सुल्तानाबाद स्थित बीएस एचपी गैस एजेंसियों की जांच में बड़ी गड़बड़ी मिली है। दोनों एजेंसियों में मिलाकर लगभग 3000 सिलेंडर गायब है। अब देखना यह है कि कलेक्टर इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।
Major Irregularities Found in Two Bhopal Gas Agencies, Nearly 3,000 Cylinders Missing
भोपाल के फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन ने टीम से जांच करवाई थी। जांच में सामने आया कि करीब 36 हजार वर्गफीट क्षेत्र में दोनों एजेंसियों के साझा गोदाम बने हैं। स्टॉक जांच में सबसे बड़ी गड़बड़ी फीनिक्स एजेंसी में मिली। यहां 350 घरेलू, 350 कमर्शियल, और 2 हजार 5 किलोग्राम वाले छोटू सिलेंडर गायब थे। बीएस एजेंसी के गोदाम में भी 254 भरे सिलेंडर गायब मिले। यहां कमर्शियल सिलेंडरों के स्टॉक में भी गड़बड़ी सामने आई है।
दोनों एजेंसियां का रिटायर्ड सहायक आपूर्ति अधिकारी से कनेक्शन
जांच में एजेंसियां रिटायर्ड सहायक आपूर्ति अधिकारी बीपी शर्मा और उनके रिश्तेदारों की होना सामने आया है। फूड कंट्रोलर जादौन ने बताया कि जांच रिपोर्ट मंगलवार को कलेक्टर को सौंपी जाएगी। आगे की कार्रवाई कलेक्टर द्वारा की जाएगी।

.webp)