भोपाल, 20 अप्रैल 2026: बीकॉम फाइनल ईयर में पढ़ने वाली एक युवती ने अपने एक बॉयफ्रेंड के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। आरोपी इंजीनियर युवक मूल रूप से शाजापुर जिले का रहने वाला है। उसके पिता शाजापुर में व्यापार करते हैं लेकिन युवक पिछले 12 साल से भोपाल में रह रहा है।
Bhopal BCom Student Allegedly Harassed and Blackmailed by Shajapur-Based Engineer, Probe Underway
अशोका गार्डन थाने के एसआई विजय भामरे ने बताया कि 23 वर्षीय पीड़िता निशातपुरा थाना इलाके की रहने वाली है। वह प्राइवेट कॉलेज से बीकॉम फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही है। छात्रा के भाई की शादी जून 2025 में हुई थी। इसी में उसकी मुलाकात आरोपी मोहम्मद आकिब खान (32) से हुई थी। आकिब डेटा इंजीनियर है। प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। शादी में ही दोनों ने फोन नंबर एक्सचेंज किए। बातचीत से शुरू हुई दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई।
अगस्त 2025 में सुसाइड की धमकी दी, कमरे पर किया रेप
अगस्त 2025 में युवती ने आकिब से बात करना बंद कर दिया। उससे दूरी बना ली। एक दिन आकिब ने युवती को वीडियो कॉल किया। गले में फांसी का फंदा दिखाकर कहा कि अगर वो आधे घंटे में कमरे पर मिलने नहीं आई तो आत्महत्या कर लेगा। घबराकर युवती आकिब के कमरे पर पहुंच गई। यहां आकिब ने बातों में फंसाकर उससे संबंध बनाए। चुपके से इस दौरान दो वीडियो बना लिए।
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म
आकिब ने बाद में इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। लगातार दबाव बनाने और प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी मूल रूप से शाजापुर का रहने वाला है। उसके पिता वहीं कारोबार करते हैं। बीते 12 सालों से आकिब भोपाल में रह रहा है। यहीं इंजीनियरिंग की और जॉब शुरू कर दिया।

.webp)