भोपाल में कुछ लोग चलती कार से बुजुर्ग महिला को फेंक कर चले गए, बेहोशी में सिर्फ सलकनपुर बोला

Updesh Awasthee
भोपाल, 7 अप्रैल 2026
: समाज को विचार करने के लिए मजबूर कर देने वाला मामला सामने आया है। लहरपुर ब्रिज के पास कुछ लोग चलती कार से एक बुजुर्ग महिला को फेंक कर चले गए। इससे पहले उसे प्रताड़ित किया गया। उसकी छाती से खून निकल रहा था। एक संवेदनशील मीडिया संस्थान होने के नाते, हम यह नहीं बताना चाहते कि किस हथियार का उपयोग किया गया है। 

लेकिन इतना कहा जा सकता है कि फेंकने से पहले महिला के साथ दर्दनाक क्रूरता की गई है। घटनास्थल बाग सेवनिया पुलिस थाना क्षेत्र में आता है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे एक तेज रफ्तार कार लहारपुर ब्रिज के पास नाले के किनारे पहुंची। कार की रफ्तार धीमी करते ही आरोपियों ने बुजुर्ग महिला को बाहर फेंक दिया। कार को तेजी से लेकर फरार हो गए। एक महिला को हमीद अस्पताल में भर्ती किया गया है, उनकी उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। अब तक कोई सैनिक तो नहीं हो पाई है लेकिन उनके हाथ पर भगवती लिखा हुआ है। उनकी हालत गंभीर है लेकिन जीवित है। 

बेहोशी में सिर्फ ‘सलकनपुर’ बोला

इस पूरी घटना को एक स्थानीय महिला ने देखा। उसने तुरंत आसपास के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने एक स्वयंसेवी संस्था ‘चित्रांश ह्यूमन वेलफेयर’ को सूचना दी, ताकि घायल महिला की मदद की जा सके। महिला बेहोशी की हालत में है और अपना नाम नहीं बता पा रही है। वह केवल “सलकनपुर” शब्द ही बोल पा रही है। उसके हाथ पर "भगवती" नाम गुदा हुआ मिला है। 

पुलिस का कहना है कि महिला के बयान आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में अभी तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!