अलीराजपुर जिले को मिली बड़ी सौगात, करोड़ों की जल संसाधन परियोजनाएं स्वीकृत

Updesh Awasthee
आलीराजपुर, 18 अप्रैल 2026
: जिले के विकास को नई दिशा देते हुए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता चौहान के सतत प्रयासों से जनसंसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा आलीराजपुर जिले को बड़ी सौगात प्रदान की गई है। जल संसाधन विभाग द्वारा करोड़ों रुपए की विभिन्न परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिससे जिले में जल संरक्षण, सिंचाई सुविधा और पर्यटन विकास को मजबूती मिलेगी। 

Major Boost for Alirajpur: Water Resources Projects Worth Crores Approved

विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता चौहान ने जलसंसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट जी को विभिन्न महत्वपूर्ण मांगो को लेकर पत्राचार करने के साथ दूरभाष पर चर्चा एवं प्रत्यक्ष में चर्चा कर वस्तुस्थिति से अवगत करवाया था। जिसके चलते जलसंसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट द्वारा ग्राम झंडाना स्थित हथनी-नर्मदा नदी संगम स्थल के तटों के संरक्षण एवं विकास के लिए 10 करोड़ 37 लाख 76 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस परियोजना के अंतर्गत घाट निर्माण, तट सुरक्षा कार्य एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इससे न केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले इस स्थल का संरक्षण होगा, बल्कि पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

आलीराजपुर एवं झाबुआ में बैराज स्वीकृत 

इसी के साथ कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान द्वारा की गई मांग पर जलसंसाधन विभाग द्वारा आलीराजपुर जिले में लघु सिंचाई परियोजनाओं के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बैराज निर्माण के लिए भी बड़ी राशि स्वीकृत की गई है। उदयगढ़ क्षेत्र में बहेडिया बैराज के लिए 3करोड़ 84 लाख 77 हजार रुपए, सोंडवा क्षेत्र में तिकोला बैराज हेतु 20 करोड़ 14 लाख 17 हजार रुपए, ओझड़ बैराज के लिए 3 करोड़ 59 लाख 2 हजार रुपए तथा कट्ठीवाड़ा विकासखंड के फूलमाल क्षेत्र में बैराज निर्माण के लिए 3 करोड़ 49 लाख 70 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसी तरह झाबुआ जिले के भाजपा के कई जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद श्रीमती अनिता चौहान को पत्र सौंप कर बैराज की मांग की थी, जिसे सांसद श्रीमती अनिता चौहान ने जलसंसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट को पत्र प्रेषित कर स्वीकृत करने का निवेदन किया था। जिसके चलते जलसमाधन मंत्री श्री सिलावट द्वारा झाबुआ जिले में राणापुर के खेड़ा गलती बैराज हेतु 4 करोड़ 8 लाख 78 हजार रुपए की स्वीकृति जारी की।

इन सभी परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जल संग्रहण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही सिंचाई का रकबा बढ़ने से किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि और किसानों की आय में सुधार की उम्मीद है। विशेष रूप से आदिवासी बहुल इस जिले में इन योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल, महामंत्री रिंकेश तंवर मोंटू शाह राजू मुवेल, जिला पंचायत अध्यक्ष हजरी बाई खरत, झाबुआ जिलाध्यक्ष भानु भूरिया, जिला पंचायत सदस्य विजय भाबर सहित दोनों जिलों के कई जनप्रतिनिधियो, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट का आभार व्यक्त करते हुए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता चौहान को पहल करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। 

संसद में सांसद अनीता चौहान ने नारी शक्ति अधिनियम का किया समर्थन 

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!