सीएम राइज स्कूल के टॉयलेट में CCTV कैमरा लगवाने वाले शिक्षक को प्राचार्य बनाया

Updesh Awasthee
छतरपुर, 4 मार्च 2026
: मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में जिस प्रकार की बेशर्मी देखने को मिलती है, अपने आप में रिकॉर्ड है। और फिर यह चाहते हैं कि गुरु पूर्णिमा को लोग इनका पूजन करें। जिस शिक्षक के दामन पर (छात्रों के टॉयलेट में सीसीटीवी कैमरा लगवाने का) गंभीर दाग लगा हुआ है। उसको हायर सेकेंडरी स्कूल का प्राचार्य बना दिया। 

कमिश्नर के आदेश पर तहसीलदार ने जांच की थी

जुलाई 2025 में बकस्वाहा स्थित शासकीय सांदीपनी सीएम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के शौचालय में CCTV कैमरा लगे होने का वीडियो वायरल हुआ था। मामला तूल पकड़ने पर कमिश्नर अनिल सुचारी ने छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल को जांच के निर्देश दिए थे। कलेक्टर ने बकस्वाहा तहसीलदार भरत पांडे को मौके पर भेजा। जांच में शौचालय के अंदर कैमरा लगा पाया गया, जिसके बाद कैमरा लगवाने वाले शिक्षक राजेन्द्र कुमार ताम्रकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।

सांदीपनी स्कूल के शौचालय में (जहां कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक की छात्राएं नित्यकर्म के लिए जाती है) CCTV कैमरा लगाए जाने को लेकर अभिभावकों और सामाजिक संगठनों ने कड़ा विरोध जताया था। मामला मीडिया में उजाला और स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी बदनामी हुई थी। 

सस्पेंड शिक्षक को प्रमोशन के साथ बहाल किया है

करीब सात महीने बाद शिक्षा विभाग ने राजेन्द्र कुमार ताम्रकार को जिला मुख्यालय के समीप स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल ढड़ारी का प्राचार्य नियुक्त कर दिया है। इस निर्णय के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि जिन पर नियमों की अनदेखी और गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हों, उन्हें पदोन्नति जैसी जिम्मेदारी देना कितना उचित है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!