पुणे से इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर और सतना के लिए स्पेशल ट्रेन

Updesh Awasthee
भोपाल, 22 मार्च 2026
: मध्य प्रदेश के हजारों लोग जो पुणे में काम करते हैं और पुणे के लाखों लोग जो मैहर दर्शन करने आना चाहते हैं, उन सबके लिए गुड न्यूज़ है। रेलवे ने एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का ऐलान कर दिया है।

Special Train from Pune to Itarsi, Pipariya, Narsinghpur, Jabalpur, Katni, Maihar and Satna

गाड़ी संख्या 01431 पुणे से गाजीपुर सिटी स्पेशल ट्रेन समर के दौरान 17 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को पुणे स्टेशन से सुबह 06:40 बजे प्रस्थान कर मार्ग से होते हुए इटारसी रात 21:00 बजे, पिपरिया 22:10 बजे, नरसिंहपुर 23:05 बजे, पहुँचकर अगले दिन मदनमहल मध्यरात्रि 00:40 बजे, कटनी 02:45 बजे, मैहर 04:10 बजे, सतना 06:00 बजे पहुँचकर मार्ग से होते हुए शनिवार एवं बुधवार को रात में 19:05 बजे गाजीपुर सिटी स्टेशन पहुँचेगी। 

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01432 गाजीपुर सिटी से पुणे स्पेशल ट्रेन समर के दौरान 19 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक रविवार एवं गुरुवार को गाजीपुर सिटी स्टेशन से भोर 04:20 बजे प्रस्थान कर सतना 17:30 बजे, मैहर 17:58 बजे, कटनी 18:50 बजे, मदनमहल 21:10 बजे, नरसिंहपुर 21:43 बजे, पहुँचकर अगले दिन पिपरिया मध्यरात्रि 00:08 बजे, इटारसी 01:50 बजे और सोमवार एवं शुक्रवार को सायं 16:20 बजे पुणे स्टेशन पहुँचेगी। 

कोच कम्पोजीशन:- इस गाड़ी में  01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 06 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 18 कोच रहेंगे।

ट्रेन के हाल्ट:- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर जंक्शन (अहमदनगर), कोपरगाँव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर एवं औंड़िहार जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।

यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए समर स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, एनटीइएस या रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन रेलवे वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!