नवरात्रि स्पेशल फलाहार - मखाना पनीर बाइट्स और मखाना मलाई पनीर कोफ्ता रेसिपी

Updesh Awasthee
यदि आप भी रेगुलर फलाहार जैसे -साबूदाने की खिचड़ी, साबूदाने के वड़े खा -खाकर बोर हो गए हैं, तो अब बारी है कुछ नया Try करने की! तो चलिए आज हम आपको बताते हैं पनीर से बनने वाली कुछ रेसिपी जिन्हें आप फलाहार में भी खा सकते हैं। मखाना पनीर बाइट्स, मखाना मलाई कोफ्ता कुछ ऐसी रेसिपीज हैं जिन्हें आप व्रत या उपवास में बना सकते हैं। पनीर से बने हुए यह स्वादिष्ट व्यंजन व्रत के दौरान आपके शरीर में होने वाली प्रोटीन की कमी को दूर कर देंगे और आपको एनर्जी से भर देंगे। 

1. Makhana Paneer Bites Recipe

आवश्यक सामग्री -Ingredients
1. भुना हुआ मखाना पाउडर -1 कप
2. पनीर के टुकड़े -200 ग्राम
3. गाढ़ा दही -1 कप
4. लाल मिर्च /काली मिर्च /हरी मिर्च- स्वादानुसार
5. सेंधा नमक-स्वाद अनुसार
6. देसी घी- आवश्यकता अनुसार

बनाने का तरीका - Method

एक बॉल में दही ,सेंधा नमक व मिर्च को अच्छी तरह से मिला लें और इसमें पनीर के टुकड़े डालकर 10 मिनट के लिए मैरीनेट होने के लिए छोड़ दें। इसके बाद मैरीनेट किए हुए पनीर के एक-एक टुकड़े मखाना पाउडर में अच्छी तरह से लपेट लें और इन्हें थोड़े से गर्म घी में हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक Shallow Fry करें। इन्हें आप Starter की तरह ऐसे ही या व्रत वाली चटनी के साथ परोस सकते हैं।

2. Makhana Malai Kofta Recipe

आवश्यक सामग्री -Ingredients
कोफ्ते के लिए
1.भुना हुआ मखाना पाउडर- एक कप
2.उबले आलू -एक कप
3.किसा हुआ- पनीर आधा कप
4.सेंधा नमक/ मिर्च- स्वादानुसार
ग्रेवी के लिए
1.काजू पेस्ट - एक कप
2.दूध या ताजा क्रीम- एक कप
3.हरी इलायची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
4.देसी घी- आवश्यकता अनुसार
5.सेंधा नमक/ मिर्च -आवश्यकता अनुसार
6.हरा धनिया- आवश्यकता अनुसार

बनाने का तरीका-Method

कोफ्ते बनाने के लिए एक बॉल में मखाना पाउडर, आलू ,पनीर, सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें और इसके बॉल्स छोटे-छोटे बनाकर गरम घी में Shallow Fry या Deep Fry कर लें। ग्रेवी बनाने के लिए गरम घी में काजू का पेस्ट डालें और इसे 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक सेक इसके बाद इसमें दूध या क्रीम मिला लें, काली मिर्च पाउडर ,इलायची पाउडर, नमक डालकर और दो-तीन मिनट पकाने दे और फिर इसमें पहले से बना हुए कोफ्ते डाल डाल दे इन्हें ऐसे ही या व्रत में बनने वाले मोरधन या कुटकी के चावल/ कुट्टू की रोटी, पराठा, पुरी के साथ परोस सकते हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!