भोपाल, 17 मार्च 2026 : मध्य प्रदेश में निर्धन कन्याओं के विवाह और निकाह के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना की तारीखों का निर्धारण कर लिया गया है। निर्धारित किया गया है कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में न्यूनतम 11 और अधिकतम 200 विवाह अथवा निकाह होंगे। इस बार कम से कम 44000 कन्याओं के विवाह या निकाह की तैयारी की गई है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना 2026 कैलेंडर
- अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026,
- देवउठनी ग्यारस (तुलसी विवाह) 20 नवंबर 2026,
- बसंत पंचमी 11 फरवरी 2027 तथा
- एक अन्य तिथि स्थानीय मांग और कलेक्टर के निर्णय अनुसार निर्धारित की जा सकती है।
वर्ष 2026-27 में पक्ष 44 हजार से अधिक विवाह करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पर राज्य सरकार 242 करोड़ से अधिक राशि व्यय करेगी।
पिछले साल 51000 कन्याओं का विवाह और 28000 निकाह हुए थे
प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाय योजना के प्रभावी व्यवस्थि और गरिमापूर्ण ढंग से आयोजन के लिए विभाग द्वारा सामूहिक विवाह समारोह में भाग लेने वाले जोड़ों की न्यूनतम संख्या 11 और अधिकतम संख्या 200 निर्धारित की गई है। प्रदेश के 55 जिलों में 44000 जोड़े (प्रत्येक जिले में 800 जोड़े) का विवाह संभव हो सकेगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में प्रदेश में 51 हजार 899 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना तथा 28 हजार 362 मुख्यमंत्री निकाह कराए गए हैं। इन हितग्राहियों से 321 करोड़ 41 लाख 58 हजार की सहायता प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन कराया जा सकता है। योजना में 49 हजार रूपये की राशि कन्या के बैंक खाते में तथा 6 हजार रूपये की राशि आयोजन समिति को कुल 55 हजार रूपये प्रति विवाह खर्च किया जाता है। रिपोर्ट: अनिल वाशिष्ठ।

.webp)