भोपाल, 22 मार्च 2026: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुना कैश कांड में पुलिस अधीक्षक के पद पर विराजमान श्री अंकित सोनी IAS को हटा दिया है। उनके स्थान पर श्रीमती हितिका वसल आईपीएस को गुना एसपी बन कर भेजा गया है। यदि आप इंस्टाग्राम चलाते हैं तो हितिका वसल आईपीएस को जानते ही होंगे, जो कुछ नहीं जानते तो हम बता देते हैं:-
Meet Hitika Vasal: The New Guna SP Appointed After Major Action by CM
हितिका वसल आईपीएस, श्री अंकित सोनी की बैचमेट हैं। दोनों 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, लेकिन फिर भी दोनों में काफी अंतर है। हितिका वसल आईपीएस मूल रूप से पंजाब (दसूया, जालंधर) की रहने वाली है। UPSC CSE 2016 में उन्होंने 121वीं रैंक हासिल की थी। जब कैडर की बारी आई तो उन्होंने राजस्थान पसंद किया लेकिन फिर दिव्यांक सिंह IAS, राजस्थान से ज्यादा पसंद आ गए और दोनों में शादी कर ली। शादी के बाद हितिका वसल आईपीएस मध्य प्रदेश आ गई। यानी कि मध्य प्रदेश, हितिका वसल आईपीएस की ससुराल है।
हितिका वसल आईपीएस ने मैनचेस्टर से समाजशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। गुना के लोग कनेक्ट कर पाएंगे, क्योंकि हितिका वसल आईपीएस ग्वालियर में एडिशनल एसपी रह चुकी है। इसके अलावा सतना में डीएसपी के पद पर भी काम किया है। प्रोबेशन पूरा होने के बाद इंदौर ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक बनी और निर्धारित कार्यकाल से ज्यादा समय तक काम किया। पहले कार्यकाल ही सफल रहा और वह भी इंदौर में। इसके अलावा इंदौर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC) में भी SP के पद पर कार्यरत रहीं। हितिका वसल आईपीएस को इंदौर काफी पसंद है इसलिए जब कमांडेंट बनने की बारी आई तो उन्होंने 15वीं वाहिनी SAF इंदौर का चुनाव किया।
हितिका वसल आईपीएस के लिए गुना पहला जिला है जहां पर वह फुल फ्लैश एसपी होंगी। पूरे जिले की कमान केवल उनके पास होगी। हितिका वसल वैसे स्वयं को शॉपहोलिक, ड्रीमर और बेकर के रूप में पेश करती हैं। लेकिन लगता है कि आप सारी बात बदल जाएगी क्योंकि यह उनका पूर्ण अवतार है। यहां पर लोगों को उनका नया रूप दिखाई दे सकता है।

.webp)
.webp)
