इंदौर के बृजेश्वरी एनक्लेव में सो रहे 8 लोग जिंदा जले, इलेक्ट्रिक कार में शॉर्ट सर्किट से आग

Updesh Awasthee
इंदौर, 18 मार्च 2026
: यह न केवल बेहद दुखद खबर है बल्कि सामाजिक चिंता का विषय भी है क्योंकि पिछले कुछ महीनो में अंतरराष्ट्रीय नेताओं के बीच जिस प्रकार की लड़ाई झगड़ा हो रहे हैं, भारत में लाखों लोगों ने इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने का मन बना लिया है। ऐसी स्थिति में इंदौर में एक इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान आग लग गई। इसके कारण घर में सो रहे आठ लोग जिंदा जल गए। पूरा घर जलकर खाक हो गया। 

पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने बताया कि घटना बृजेश्वरी एनक्लेव का इलाके की है। ये छोटा राजवाडा इलाका है। थाना तिलक नगर क्षेत्र में सुबह चार के आसपास से यहां आग लगने की सूचना आई थी। एसीपी कुंदन मंडलोई ने इस हादसे में मकान मालिक सहित आठ लोगों की मृत्यु की जानकारी दी है। इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग में लगी हुई थी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। घर से आठ शवों को बाहर निकाला गया है।
मृतकों के नाम मनोज जैन पुंगलिया 60 वर्ष, सिमरन पति सोनू 30 वर्ष, विजय सेठिया, सुमन पति विजय सेठिया, राशि उम्र 15 वर्ष और छोटू सेठिया बताए जा रहे हैं। वहीं सौरभ पिता मनोज 32 वर्ष, सुनीता पति मनोज उम्र 58 वर्ष और सोमिल पिता मनोज को रेस्क्यू किया गया है। इस हादसे में एक बच्चा तनय लापता बताया जा रहा था, बाद में ढूंढने पर उसका शव मिला। हादसे में बच्चा इतना बुरी तरह से जल गया कि उसका शव पोटली में ले जाया गया।

Indore Tragedy: 8 Killed in Fire at Brijeshwari Enclave, Electric Car Short Circuit Suspected

पड़ोसियों ने बताया कि जब सुबह चीख-पुकार मची तो वे बाहर निकले, देखा तो मकान में आग लगी हुई थी। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को इसकी सूचना दी। पड़ोसी इस दौरान बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश में लगे रहे, लेकिन आग तब तक पूरे घर में फैल चुकी थी। इस घटना के बाद कॉलोनी में शोक का माहौल है। घर में लगी आग से आठ लोग जिंदा जल गए।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री तुलसी सिलावट हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने आस-पास के लोगों और पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। सभी ने उन्हें बताया कि किस तरह आग लगी और लोग पड़ोसी परिवार को बचाने के लिए आग बुझाने पानी लेकर दौड़े। दोनों मंत्रियों ने इसे बहुत ही दुखद हादसा बताया। 

रसोई गैस के 6-7 सिलेंडर भरे हुए थे, इसलिए भी हादसा बड़ा हो गया

अब तक की इन्वेस्टीगेशन में पता चला कि इलेक्ट्रिक व्हीकल के चार्जिंग पॉइंट से शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग लगी। आजकल रसोई गैस क्राइसिस चल रहा है। इस घर में रसोई गैस के 6-7 सिलेंडर मिले हैं। माना जा रहा है कि, भविष्य की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए रसोई गैस सिलेंडर रिफिल करवा कर रख लिए गए होंगे। इनके कारण आप शायद ज्यादा भड़क गई होगी। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!