Rashifal: वृषभ, तुला, धनु और मीन राशि वालों के लिए गुड न्यूज़, growth + harmony दोनों एक साथ

Updesh Awasthee
श्यामला ज्योतिष पीठ, भोपाल, 17 मार्च 2026
: वृषभ, तुला, धनु और मीन राशि वालों के लिए बड़ी अच्छी खबर है। आपकी जिंदगी में ठंडी हवा का झोंका आने वाला है। कुछ लोगों की लाइफ में तो आनंद की शुरुआत हो चुकी होगी और कुछ लोगों की लाइफ में आने वाला है। यह growth + harmony कम या ज्यादा हो सकता है लेकिन इतना विश्वास पूर्वक कहा जा सकता है कि प्रभावित जरूर करेगा। 

देवगुरु बृहस्पति और दैत्य गुरु शुक्र आमने-सामने

अंतरिक्ष में 18 मार्च को देवगुरु बृहस्पति और दैत्य गुरु शुक्र एक दूसरे के समक्ष होंगे। दोनों एक दूसरे को साथ भी दृष्टि से देखेंगे। इसका मतलब होता है कि दोनों एक दूसरे पर पूरा प्रभाव डालेंगे। ज्योतिष में इसको केंद्र दृष्टि योग कहते हैं। शुक्र देव मानव जीवन में प्रेम, सुख, विलासिता, कला और रिश्ते को प्रभावित करते हैं जबकि बृहस्पति देव ज्ञान, भाग्य, धर्म एवं विस्तार को प्रभावित करते हैं। कथाओं में बृहस्पति को देवगुरु और शुक्र को दैत्य गुरु कहा गया है लेकिन दोनों ही गुरु है। इसलिए जब दोनों गुरु एक दूसरे को प्रभावित करते हैं तो उनका शुभ फल multiply हो जाता है। जिन मनुष्यों को इसका प्रभाव मिलता है उनके जीवन में growth + harmony एक साथ आते हैं। इस बार केंद्र दृष्टि योग का लाभ वृषभ, तुला, धनु और मीन राशि वाले मनुष्य को मिलेगा। 

केंद्र दृष्टि योग की टाइमलाइन

पृथ्वी पर इसका प्रभाव 15 मार्च से शुरू हो जाएगा। आपको कब प्रभावित करेगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप पृथ्वी के किस हिस्से में निवास कर रहे हैं। 
18 से 22 मार्च के बीच यह योग अपने Peak पर रहेगा। 
23 मार्च से कमजोर पढ़ना शुरू होगा और 30 मार्च को समाप्त हो जाएगा। 

Good News for Taurus, Libra, Sagittarius and Pisces: Growth and Harmony Set to Align

अगर किसी की कुंडली में यह गोचर अच्छे भावों (2, 5, 7, 9, 10, 11) में पड़ता है, तो:
  • Wealth creation
  • Marriage harmony
  • Professional expansion
बहुत मजबूत हो सकता है। सरल शब्दों में कहे तो कोई बड़ा काम बन सकता है। वास्तविक फल आपकी जन्म कुंडली + दशा + भाव स्थिति पर निर्भर करेगा, लेकिन इतना तय है कि कुछ ना कुछ पॉजिटिव जरूर होगा।

डिस्क्लेमर: यह वैदिक ज्योतिष के आधार पर शुक्र और गुरु के गोचर का पूर्वानुमान है। अंतरिक्ष के वैज्ञानिक ग्रहों की स्थिति का पूर्वानुमान तो जारी करते हैं परंतु मानव जीवन पर उसके प्रभाव का अध्ययन अभी बाकी है। इसलिए यह राशिफल केवल उन्हीं लोगों के लिए है जो वैदिक ज्योतिष में विश्वास करते हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!