छिंदवाड़ा एक्सीडेंट: मुख्यमंत्री ने प्रभारी मंत्री और डॉक्टरों का दल भेजा, भोपाल में कंट्रोल रूम बनाया

Updesh Awasthee
भोपाल, 26 मार्च 2026
: छिंदवाड़ा के सिमरिया क्षेत्र में हुए रोड एक्सीडेंट के मामले में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने तत्काल एक्शन लेते हुए प्रभारी मंत्री और डॉक्टरों की दाल को घायलों का इलाज करने के लिए भेज दिया है। ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मुख्यमंत्री ने सभी को आर्थिक सहायता और सरकार की तरफ से इलाज के आदेश दिए हैं। इस एक्सीडेंट में 10 यात्रियों की मौत और 30 से ज्यादा यात्री घायल होने की सूचना है। 

Chhindwara Accident: CM Sends In-Charge Minister, Medical Team; Control Room Set Up in Bhopal

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि, आज शाम को छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना हृदय विदारक है। प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि सभी दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना करता हूँ। मैंने संबंधित अधिकारियों को घायलों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। जबलपुर से डॉक्टर्स के दल छिंदवाड़ा और नागपुर भेजने के निर्देश दिए हैं। छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह जी को भी अपने कार्यक्रम परिवर्तित कर छिंदवाड़ा पहुँचने के लिए निर्देशित किया है।

मृतकों के निकटम परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। सभी घायलों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा। भोपाल में स्वास्थ्य विभाग में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहाँ से सभी घायलों के उपचार की सतत् मॉनिटरिंग की जा रही है। 

पिकअप वाहन से टक्कर के बाद यात्री बस पलट गई थी

हादसा गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे उमरानाला इलाके में हुआ। MP28 P 0321 नंबर की इस बस में 47 लोग सवार थे। यह छिंदवाड़ा के पुलिस लाइन में आयोजित हितग्राही सम्मेलन से लौट रही थी। इसी दौरान सिमरिया के पास पिकअप वाहन से टकरा गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए थे। छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के डीन अभय सिन्हा ने कहा- मृतकों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। एक घायल की हालत नाजुक है, जिसे नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उसके सिर पर गंभीर चोट है। खून के थक्के जम गए हैं। बाकी घायलों को यहीं रखा गया है।

ओवरटेक की कोशिश में एक्सीडेंट हुआ: कलेक्टर

बीजेपी के जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा- दुखद घटना है। घायलों को इलाज दिलाना प्राथमिकता है। हादसे में किसकी गलती है, ये तो जांच के बाद पता लगेगा। छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने कहा- बस और पिकअप की टक्कर हुई है। हादसा ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान हुआ। पिकअप में लहसुन लदा था। बस में कुल 47 लोग सवार थे। एक गंभीर घायल को नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि पांच अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। बाकी घायल लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!