भोपाल में पेट्रोल नहीं पानी के लिए प्रदर्शन, राशन की दुकान के टोकन से पब्लिक परेशान

Updesh Awasthee
भोपाल, 26 मार्च 2026 :
सारी दुनिया में पेट्रोल की लड़ाई चल रही है लेकिन भोपाल में आज पानी के लिए प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा पब्लिक ने एक राशन की दुकान वाले की टोकन सिस्ट के प्रति अपनी नाराजगी और विरोध प्रकट किया। 

भोपाल के हिनोतिया आलम में वाटर सप्लाई नहीं, BMC के गेट पर प्रोटेस्ट

भोपाल के लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम की नई मुख्यालय बिल्डिंग में "हिनोतिया आलम" के रहवासियों ने प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक वे मुख्यालय गेट के सामने ही धरने पर बैठे रहे। उनका कहना था कि हिनोतिया आलम में पिछले चार दिन से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इस वजह से परेशानी बढ़ गई है। निगम अधिकारियों को रोज शिकायत कर रहे हैं। बावजूद पानी की सप्लाई व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई। लोगों ने निगम अधिकारियों के सामने ही जमकर नारेबाजी की। हंगामे की जानकारी मिलने पर एमआईसी मेंबर जगदीश यादव मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि पानी की समय पर सप्लाई नहीं की गई तो निगम दफ्तर के सामने ही अश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।

दामखेड़ा में राशन वाले के टोकन सिस्टम से पब्लिक में गुस्सा

वार्ड-74 में दामखेड़ा स्थित सरकारी राशन की दुकान पर राशन वितरण व्यवस्था को लेकर स्थानीय जनता में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार 11 मार्च से राशन वितरण प्रारंभ किया गया, लेकिन अब तक वितरण प्रक्रिया सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। जिससे आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि राशन दुकानदार की सुबह टोकन वितरण और शाम को राशन देने की व्यवस्था है। जिसके कारण जनता को कई दिन तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सुबह 6 बजे से ही लोग भारी धूप में लाइन लगाकर खड़े रहते हैं। बावजूद कई लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!