मध्य प्रदेश व्यापम का नया कांड: एक परीक्षा के लिए दो तरह के एडमिट कार्ड जारी किए

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 26 मार्च 2026
: मध्य प्रदेश व्यापम यानी कि कर्मचारी चयन मंडल भोपाल का एक और नया कांड सामने आया है। ASI और हेड कांस्टेबल चयन परीक्षा में दो तरह के एडमिट कार्ड जारी किए गए। एक एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख सही थी लेकिन दूसरे में गलत थी। जब कैंडीडेट्स परीक्षा देने पहुंचे तो पता चला की परीक्षा तो पहले ही हो चुकी है। 

Big Lapse Alleged: MP Vyapam Releases Two Admit Cards for Same Examination

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल के अधिकारियों को नहीं पता कि कितने कैंडिडेट प्रभावित हुए हैं। मामला पेपर-सी का है। MPESB के अधिकारियों को तो तब पता चला जब सैकड़ो कैंडीडेट्स अपनी शिकायत लेकर कर्मचारी चयन मंडल भोपाल के ऑफिस पहुंचे। कैंडिडेट्स ने बताया कि उनके एडमिट कार्ड पर परीक्षा की तारीख 25 मार्च लिखी हुई थी लेकिन जब वह परीक्षा केंद्र पहुंचे तो पता चला कि परीक्षा 24 मार्च को ही आयोजित हो चुकी है। कैंडीडेट्स का कहना है कि, केवल 10% कैंडिडेट्स को 24 मार्च को परीक्षा वाले एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। इसका मतलब हुआ कि एक साजिश के तहत केवल 10% कैंडिडेट्स को परीक्षा में शामिल किया गया। बाकी सबको विवाद में उलझा दिया गया है। 

यहां बताना जरूरी है कि, व्यापम उर्फ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड उर्फ कर्मचारी चयन मंडल भोपाल, एक ऐसी संस्था का नाम है जहां पर परीक्षा में घोटाले के नित्य नए प्रयोग किए जाते हैं। शिवराज सिंह शासन काल में व्यापम घोटाला, पूरे भारत में चर्चित हुआ था और इसके कारण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी प्रेशर में आ गए थे लेकिन बाद में CBI जांच के आदेश हुए और मामला सॉल्व हो गया। मास्टरमाइंड के बारे में आज तक पता नहीं चला है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!