नई दिल्ली 28 मार्च 2026: मोबाइल नंबर पोर्ट करने की सुविधा के बारे में तो आप जानते ही होंगे। आप सेवा प्रदाता कंपनी को बदल सकते हैं जबकि आपका नंबर नहीं बदलता। Google Gemini ने बिल्कुल ऐसा ही एक फीचर लॉन्च कर दिया है। अब आप ChatGPT या किसी भी AI ऐप से अपनी पूरी चैट हिस्ट्री के साथ Google Gemini में स्विच कर सकते हैं। Gemini ऐप की ग्रुप प्रोडक्ट मैनेजर, मरियम संगलाजी (Maryam Sanglaji ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, इस नए टूल्स के माध्यम से हमने करोड़ों AI यूजर्स की प्रॉब्लम सॉल्व कर दी है। मार्केट में माना जा रहा है कि यह ChatGPT पर Google Gemini का हमला है। ChatGPT की रेगुलर यूजर्स को अपने साथ मिलने का एक तरीका।
Memory Import: Gemini को आपके प्यार और रिश्तेदार सबका पता होगा
गूगल आज से 'Memory Import' फीचर रोल आउट कर रहा है। इस फीचर की मदद से Gemini आपकी महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं (key preferences), रिश्तों और व्यक्तिगत संदर्भों को समझ सकेगा। उदाहरण के लिए, यदि आपने पहले किसी अन्य AI ऐप को अपने हितों, भाई-बहन के नाम या अपने जन्मस्थान के बारे में बताया है, तो अब Gemini को भी ये सब पता होगा।
Gemini Memory Import करना इतना आसान
- यूजर्स को Gemini की Settings में जाकर 'Import' विकल्प चुनना होगा।
- Gemini एक 'Suggested Prompt' देगा, जिसे आपको अपने वर्तमान AI ऐप में कॉपी-पेस्ट करना होगा।
- जब वह ऐप आपकी प्राथमिकताओं का सारांश (summary) तैयार कर दे, तो उसे वापस Gemini में पेस्ट कर दें।
Gemini तुरंत उस जानकारी का विश्लेषण करेगा और उसे सुरक्षित रूप से आपके 'Gemini context' में सेव कर देगा।
पूरी चैट हिस्ट्री का माइग्रेशन
'Memory' का नया नाम सिर्फ यादें ही नहीं, बल्कि अब यूजर्स अपनी पूरी चैट हिस्ट्री भी Gemini में ला सकते हैं। इसके लिए यूजर्स अन्य AI प्रोवाइडर्स से अपनी चैट हिस्ट्री की ZIP फाइल प्राप्त करके Gemini में अपलोड कर सकते हैं और वहीं से बातचीत शुरू कर सकते हैं जहाँ उन्होंने छोड़ी थी। आप Gemini के अंदर ही अपनी पुरानी बातचीत के थ्रेड्स को सर्च भी कर पाएंगे।
इस विकास को दर्शाने के लिए गूगल अपने "Past Chats" फीचर का नाम बदलकर अब "Memory" कर रहा है। यह बदलाव आने वाले कुछ हफ्तों में ऐप में दिखाई देने लगेगा।
पर्सनल इंटेलिजेंस का नया स्तर
Gemini में Personal Intelligence अब और भी बेहतर तरीके से काम करेगी। यदि आपने अनुमति दी है, तो यह Gmail, Photos, Search history और पिछले Gemini चैट्स से महत्वपूर्ण जानकारियां लेकर आपको जवाब देगा। उदाहरण के तौर पर, यदि आपने पहले किसी पुरानी चैट में शिमला की यात्रा के लिए होटलों की तुलना की थी, तो Gemini उसी आधार पर आपके लिए एक बेहतरीन यात्रा कार्यक्रम (itinerary) तैयार कर सकता है।
Gemini Targets ChatGPT with Chat Transfer Feature
Gemini ऐप की ग्रुप प्रोडक्ट मैनेजर, मरियम संगलाजी (Maryam Sanglaji) के अनुसार, Gemini पर स्विच करना अब तेज़, आसान और सुरक्षित है। यह माइग्रेशन टूल्स आज से यूजर्स के सेटिंग्स पेज पर उपलब्ध होने शुरू हो गए हैं।

.webp)