भोपाल के इस इलाके में पानी की किल्लत शुरू हो गई और मंत्री जी पानी की टंकी का भूमि पूजन कर रहे हैं

Updesh Awasthee
भोपाल, 28 मार्च 2026
: पॉलिटिक्स भी अपने आप में गजब सब्जेक्ट है। जब तक जनता त्राहि त्राहि नहीं करती तब तक नेता लोग मदद भी नहीं करते। नरेला विधानसभा के 6 कॉलोनी क्षेत्र में पानी की समस्या शुरू हो गई है और मंत्री जी अब जाकर पानी की टंकी का भूमि पूजन कर रहे हैं। जब तक टंकी बनेगी तब तक 1 साल गुजर जाएगा। यानी इस साल तो प्यासे कंठों को ही मंत्री जी की जय जयकार करनी पड़ेगी। 

अशोक विहार, अशोका गार्डन बी-सेक्टर, बैंक नगर, मयूर विहार, अमृत कॉम्पलेक्स, आजाद नगर के लिए पानी की टंकी

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने शनिवार को नरेला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 69 स्थित भगत सिंह पार्क, अशोक विहार में पानी की टंकी निर्माण कार्य सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। इस दौरान मंत्री श्री सारंग ने अपने संबोधन में कहा कि अशोक विहार में बनने वाली पानी की टंकी के निर्माण से अशोक विहार कॉलोनी, अशोका गार्डन बी-सेक्टर, बैंक नगर कॉलोनी, मयूर विहार, अमृत कॉम्पलेक्स सहित आजाद नगर क्षेत्र के हजारों रहवासी लाभान्वित होंगे। 

मंत्री जी को पता है पब्लिक कितनी परेशान है फिर भी समाधान में देरी

मंत्री श्री सारंग ने पूर्व की परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि एक समय नरेला विधानसभा के रहवासियों को पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। किंतु आज नरेला के हर घर में नर्मदा का जल पहुंचाया जा चुका है, जिससे जल संकट की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित हुआ है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!