मध्य प्रदेश में मुस्लिम समाज की प्राचीन परंपरा खतरे में, ईरान समर्थकों ने तोप चला दी, भोपाल के चार युवक गिरफ्तार

Updesh Awasthee
रायसेन, 9 मार्च 2026
: मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक शहर रायसेन में मुस्लिम समाज के भोपाल निवासी चार युवकों ने, मुस्लिम समाज की प्राचीन परंपरा को खतरे में डाल दिया। उन्होंने एक एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जिसमें दिखाया कि, भारत के मुसलमान रायसेन के किले से तोप दाग कर ईरान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त कर रहे हैं और ईरान का साथ देने जा रहे हैं। इस वीडियो के कारण रमजान के महीने में रायसेन के किले से तोप दाग ने की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा खतरे में पड़ गई है। 

Fact Check : दो वीडियो और दो वॉइस को मिलाकर एक आपत्तिजनक वीडियो बनाया है

वीडियो में आप खुद देखिए। तोप के पास चार युवक खड़े हैं और ऐलान कर रहे हैं, "हम ईरान का साथ देने जा रहे हैं… अल्लाह हू अकबर" फिर बैकग्राउंड में आवाज सुनाई देती है, हिंदुस्तान का मुसलमान, ना कल डरा था, ना आज डरेंगे, ना रहती दुनिया तक डरने वाले हैं। इस दौरान तोप से फायर होता हुआ दिखाई देता है और उसके पास कुछ लोग खड़े हुए दिखाई देते हैं। थोड़ा सा भी ध्यान से देखें तो समझ में आता है कि यह, दो वीडियो को मिलाकर और बैकग्राउंड में किसी दूसरे की वॉइस को मिलाकर बनाया गया एडिटेड वीडियो है। 

पहले चार युवकों ने, तोप के पास खड़े होकर आपत्तिजनक वॉइस ओवर के लिए वीडियो बनाया। फिर रमजान के महीने में रोजा खोलने के लिए रायसेन के किले से, तोप के माध्यम से आतिशबाजी वाला धमाका की प्राचीन परंपरा के वीडियो का उपयोग करते हुए, दूसरा वॉइस ओवर शामिल किया। ऐसा करने से एक भड़काऊ वीडियो बन गया। 

पुलिस ने मामला दर्ज किया, वीडियो बनाने वाले चारों युवक गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक वायरल वीडियो में कुछ युवक किले से तोप चलाते हुए ऐसे नारे लगाते दिखाई दिए, जिन्हें लेकर धार्मिक भावनाएं आहत होने और क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द्र बिगड़ने की आशंका जताई गई। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली रायसेन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1)(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शादाब कुरैशी के साथ युसूफ शेख (चटाईपुरा, भोपाल), वसीम मोहम्मद (ऐशबाग, भोपाल) और पप्पू उर्फ सलमान कुरैशी (तलैया, भोपाल) को गिरफ्तार कर लिया है। 

मुस्लिम समाज की प्राचीन परंपरा खतरे में

दरअसल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नजदीक रायसेन एक ऐतिहासिक शहर है। यहां का किला पुरातत्व विभाग के संरक्षण में है। किले के ऊपर प्राचीन तोप रखी हुई है। आजादी के पहले रमजान के महीने में रोजा खोलने के लिए किले से तोप चलाई जाती थी। आजादी के बाद सरकारी संरक्षण होने के बावजूद इस प्राचीन परंपरा को कायम रखा गया। आज भी किले से तोप चलाई जाती है। फर्क केवल इतना है कि उसके अंदर तेज आवाज करने वाला आतिशबाजी बम होता है। जो केवल आवाज करता है, किसी को नुकसान नहीं पहुंचता। इस वीडियो के वायरल हो जाने के बाद, रायसेन की यह प्राचीन परंपरा खतरे में आ गई है। मुस्लिम समाज के पास किले से तोप दागने का कोई कानून अधिकार नहीं है। एक छोटे से आदेश से यह परंपरा हमेशा के लिए बंद हो जाएगी। अजीब बात यह है कि, मुस्लिम समाज के ही उपद्रवी युवकों ने, मुस्लिम समाज की प्राचीन परंपरा को खतरे में डाल दिया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!