भोपाल, 21 मार्च 2026 : लॉरेंस बिश्नोई गैंग की अनमोल बिश्नोई यूनिट का सबसे सीनियर शूटर हरिचंद जाट उर्फ हैरी बॉक्सर राजस्थान और बॉलीवुड के बाद अब मध्य प्रदेश के करोड़पति लोगों से रंगदारी मांग रहा है। इंदौर, खरगोन और अशोकनगर के बाद भोपाल के करोड़पति कारोबारी से 10 करोड़ की रंगदारी मांगी है। किसी प्रकार की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन यह माना जा रहा है कि हैरी बॉक्सर को अब तक मध्य प्रदेश से 35 करोड़ से अधिक की रंगदारी मिल चुकी है और इस बात से वह काफी उत्साहित है। यह भी बताया जा रहा है कि हैरी बॉक्सर इस समय कैलिफोर्निया (अमेरिका) में है।
भोपाल का कौन सा कारोबारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आ गया
पार्वती नगर कोलार रोड क्षेत्र में रहने वाले श्री नवीन जैन, शहर के बड़े पुराने और प्रतिष्ठित सराफा कारोबारी हैं। उनके बेटे का नाम गौरव जैन है। परिवार में सर्राफा कारोबार की परंपरा है इसलिए पहले से ही करोड़ों रुपए का कारोबार चल रहा था। गौरव ने रियल स्टेटमेंट इन्वेस्ट करना शुरू कर दिया। आजकल गौरव जैन भोपाल के एक सफल रियल एस्टेट इन्वेस्टर और सराफा कारोबारी है। कहते हैं कि श्री गौरव जैन ने रियली स्टेटमेंट इन्वेस्ट करके रातों-रात इतना अधिक पैसा बनाया है कि, इनको जानने वाले भी इनका वैल्यूएशन नहीं कर पा रहे हैं।
श्री गौरव जैन ने कोलार रोड थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 18 मार्च की रात करीब 10:30 बजे उनके मोबाइल पर एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को ‘हैरी बॉक्सर’ बताते हुए कहा कि वह लॉरेंस गैंग से जुड़ा है और गौरव जैन को 10 करोड़ रुपए तैयार रखने होंगे। 20 मार्च की सुबह करीब 10:56 बजे दूसरे नंबर से दोबारा कॉल आया। कॉल के बाद व्हाट्सऐप पर लगातार धमकी भरे ऑडियो मैसेज भी भेजे गए, जिनमें रैकी कराने और हथियार से हमला करवाने की बात कही गई। इससे डरे कारोबारी ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी के मुताबिक प्रारंभिक जांच के बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मध्य प्रदेश में हैरी बॉक्सर का क्राइम रिकॉर्ड
- सबसे पहले इंदौर के रियल एस्टेट कारोबारी श्री संजय जैन से 15 करोड रुपए की मांग की।
- फिर खरगोन के करोड़पति कारोबारी श्री दिलीप सिंह राठौड़ के घर फायरिंग की और 10 करोड रुपए मांगे।
- तीसरे मामले में अशोकनगर के रियल एस्टेट कारोबारी श्री अंकित अग्रवाल से 10 करोड रुपए की मांग की।
पुलिस ने अब तक क्या किया है
पुलिस ने सारे मामले दर्ज कर लिए हैं। इसके अलावा पुलिस कर भी क्या सकती है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने लुक आउट सर्कुलर जारी कर रखा है। यदि पकड़ा गया तो पुलिस रिमांड पर ले आएगी।
हैरी बॉक्सर कौन है
लॉरेंस बिश्नोई तो जेल में बंद है लेकिन उसका भाई अनिल बिश्नोई अमेरिका में है। वहीं से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एक यूनिट को ऑपरेट करता है। गोल्डी बराड़ का नाम आपने सुना ही होगा। गोल्डी बराड़ वाला पंगा हो जाने के बाद। हैरी बॉक्सर, लाइमलाइट में आया। इसका असली नाम हरिचंद जाट है। राजस्थान के अलवर जिले (अब कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र) के बानसूर के चतरपुरा गांव का रहने वाला है। पहले वह बॉक्सिंग कोच था और आर्मी/पुलिस में भर्ती होना चाहता था। देश के लिए लड़ना चाहता था। अनिल बिश्नोई के कनेक्शन में आने के बाद उसकी खास हो गया है। सुना है आजकल कैलिफोर्निया में रहता है, वहीं से ऑपरेट करता है।
फिल्म और टीवी के कलाकार एवं दिल्ली और राजस्थान के करोड़पति कारोबारियों से रंगदारी वसूलने का काम करता है। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और फिल्म मेकर रोहित शेट्टी को भी इसी ने फोन किया था। इसके अलावा कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर जो फायरिंग हुई थी, वह भी अनिल बिश्नोई के कहने पर हैरी बॉक्सर ने करवाई थी।
हैरी बॉक्सर आज की स्थिति में अनिल बिश्नोई यूनिट का कैप्टन है। वह भारत में फैले हुए शूटर को हैंडल करता है और भारत में होने वाले ऑपरेशंस को भी कंट्रोल करता है भारत के कई राज्यों में उसके खिलाफ हत्या, एक्सटॉर्शन आदि के केस दर्ज हैं।
हैरी बॉक्सर का पुराना फोटो (AI Google Gemini द्वारा रिपेयर किया गया) एवं भोपाल का करोड़पति कारोबारिक गौरव जैन
एक खास बात और भी है। हैरी बॉक्सर ने कभी खुद मैदान में आकर कोई लड़ाई नहीं लड़ी। उसका पुलिस के साथ कभी कोई एनकाउंटर नहीं हुआ। अमेरिका में पुलिस ने उसको बड़ी आसानी से पकड़ लिया था और जेल में बंद रहा था। हैरी बॉक्सर भारत में अपने क्राइम रिकॉर्ड का फायदा उठाता है। जब भी किसी को धमकी देता है, उसकी खबर इंटरनेट और यूट्यूब पर जरूर आती है। और हर धमकी में वह यही कहता है, मेरे बारे में गूगल और यूट्यूब पर सर्च करके देखो।

.webp)
.webp)