बैतूल से भोपाल आए फिजियोथेरेपिस्ट ने सुसाइड कर लिया, खुद से परेशान थे

Updesh Awasthee
भोपाल, 22 मार्च 2026
: अच्छी जिंदगी की तलाश में परिवार के साथ बैतूल से भोपाल आए एक युवा फिजियोथेरेपिस्ट ने आत्महत्या कर ली। उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उन्होंने बताया है कि वह खुद से काफी परेशान हो गए हैं। उनके माता-पिता अभी स्कूल में ही रहते हैं। 

Physiotherapist from Betul Dies by Suicide in Bhopal, Was Reportedly Disturbed

मामले की इन्वेस्टीगेशन कर रही पुलिस के मुताबिक फार्चून सौम्या अटलांटिस निवासी विवेक डेहरिया पुत्र प्रेमलाल डेहरिया (40) फिजियोथेरेपिस्ट थे। वह प्राइवेट प्रेक्टिस करते थे। परिवार में पत्नी और एक दो साल की बेटी है। माता-पिता व अन्य परिजन बैतूल में रहते हैं। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पत्नी ने विवेक को कमरे में फांसी के फंदे पर लटका देखा। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और फंदे से उतारकर अस्ताल ले गए। पूर्व में ही उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस का कहना है कि अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस शुरुआती कार्रवाई करने के बाद मृतक के घर पहुंची। वहां एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। उसमें लिखा है कि खुद से परेशान होकर मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। सब लोग खुश रहना। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव बैतूल लेकर चले गए थे। पीएम रिपोर्ट आने के बाद विस्तृत बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद ही कारण सामने आने की उम्मीद है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!