Sawariya Chips Indore परिसर में गंदगी मिली, 50000 का स्पॉट फाइन

Updesh Awasthee
इंदौर, 6 फरवरी 2026
: फूड प्रोडक्ट्स में शुद्धता और स्वच्छता की उम्मीद सभी करते हैं लेकिन सवारियां चिप्स कंपनी के परिसर में नगर निगम की स्वछता टीम को इतनी ज्यादा गंदगी मिली कि वह नजरअंदाज नहीं कर पाए। कंपनी पर ₹50000 का स्पॉट फाइन लगाया गया है। 

सांवरिया चिप्स कंपनी का निरीक्षण

इंदौर नगर निगम से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल के निर्देशन में नगर निगम द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज जोन–17 के अंतर्गत वार्ड–18 स्थित औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर ‘A’ में कार्यवाही की गई। नगर निगम की टीम द्वारा बल्क सीएसआई श्री शिवा सिकारवार, बल्क सुपरवाइजर श्री संजय चौहान, ड्रेनेज सुपरवाइजर श्री गगन मालवीय एवं एचएमएस टीम के साथ सांवरिया चिप्स कंपनी का निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान कंपनी परिसर में गंदगी पाई गई तथा औद्योगिक अपशिष्ट युक्त गंदा पानी खुले नाले में छोड़ा जाना भी पाया गया, जो पर्यावरण एवं स्वच्छता नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।उक्त गंभीर लापरवाही को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित कंपनी के विरुद्ध ₹50,000/- (रुपये पचास हजार मात्र) का स्पॉट फाइन किया गया। साथ ही कंपनी प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए गए कि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितता दोबारा न हो तथा निर्धारित मानकों के अनुसार अपशिष्ट जल का उचित निपटान सुनिश्चित किया जाए।

आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने स्पष्ट किया कि नगर निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार से गंदगी फैलाने अथवा नालों में प्रदूषित जल छोड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। औद्योगिक इकाइयों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के नियमों का पालन करना अनिवार्य है, अन्यथा कार्यवाही की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!