BHOPAL के आनंद नगर में 40 साल पुराने अतिक्रमण पर बुलडोजर, 146 दुकानें हटाई, पुलिस चौकी हटेगी

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 6 फरवरी 2026
: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के आनंद नगर क्षेत्र में 40 साल पुराने अतिक्रमण को हटाने के लिए JCB का उपयोग किया गया। टोटल 146 दुकानों को हटाया गया है। मजेदार बात की आनंद नगर पुलिस चौकी और नगर पालिका का वार्ड ऑफिस भी अतिक्रमण में है। श्रद्धालुओं के लिए दुखद, पुलिस चौकी के पास लोगों की आस्था का केंद्र हनुमान मंदिर भी अतिक्रमण में है। सबको हटाया जाएगा। 

आनंद नगर में फ्लाईओवर बनेगा

दरअसल नेशनल हाईवे-146 पर आशाराम तिराहे से रत्नागिरी तिराहे तक 16 किलोमीटर लंबी 6 लेन सड़क बन रही है। इस चौड़ीकरण के कारण सड़क किनारे की कई दुकानें और पक्के निर्माण हटाए जा रहे हैं। शुक्रवार को खास तौर पर आनंद नगर तिराहे पर यह कार्रवाई की गई। इस सिक्स लेन रोड के साथ ही आनंद नगर में फ्लाईओवर भी बनेगा। फ्लाईओवर बनाने के लिए सड़क के दोनों तरफ की दुकानें हटाई जा रही हैं ताकि काम में कोई रुकावट न आए। कुल 146 दुकानों में से अधिकांश शुक्रवार को हटा दी गईं। शनिवार को तीनों मंदिरों को शिफ्ट करने का काम होगा। साथ ही नगर निगम का वार्ड ऑफिस, पुलिस चौकी और शौचालय भी हटाए जाएंगे।

गोविंदपुरा के एसडीएम भुवन गुप्ता ने बताया कि फ्लाईओवर बनाने के कारण दुकानें हटाई गई हैं। दुकानदारों को मुआवजा पहले ही दे दिया गया था। बाकी निर्माण भी जल्द हटाए जाएंगे। इससे पहले कुछ दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी यहां पहुंचे थे और विरोध में आंदोलन की चेतावनी दी थी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!