BHOPAL में निशातपुरा-सुखी सेवनिया चोपरा फाटक बंद, वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 6 फरवरी 2026
: पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल के अंतर्गत निशातपुरा–सुखी सेवनिया रेलखंड पर स्थित समपार फाटक क्रमांक 255 (कि.मी. 844/8-10), चोपरा फाटक के स्थान पर रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। उक्त निर्माण कार्य के मद्देनज़र समपार फाटक क्रमांक 255 पर दिनांक 15 फरवरी 2026 से समस्त प्रकार का यातायात पूर्णतः बंद किया जाएगा।

इस संबंध में जिला प्रशासन को पूर्व में अवगत कराया जा चुका है। यात्रियों एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समपार फाटक बंद होने के उपरांत यातायात हेतु वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कर दी गई है। वैकल्पिक मार्ग चोपरा नाला  खेजरा बारामत अंडरपास तथा भोपाल बायपास के माध्यम से उपलब्ध रहेगा।

भोपाल मंडल द्वारा आम नागरिकों से अनुरोध किया जाता है कि निर्धारित तिथि के उपरांत उक्त समपार फाटक का उपयोग न करें एवं सुगम एवं सुरक्षित आवागमन हेतु निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। रेलवे प्रशासन यात्रियों एवं नागरिकों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की अपेक्षा करता है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!