पुजारी का भेष बनाकर महाकाल मंदिर आए जफर खान का चाँटाभिषेक, Punjab का रहने वाला है, VIRAL VIDEO

Updesh Awasthee
उज्जैन, 17 फरवरी 2026
: दिन भर छानबीन करने के बाद सोमवार की रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने माथे पर त्रिपुंड, गले में रुद्राक्ष माला, और धोती कुर्ता धारण किए पुजारी के भेष में जफर खान को पकड़ ही लिया। वह हिंदू बनकर आया है और होटल रूम में उसने हिंदू नाम ही लिखवाया है, उसके साथ लड़की भी हिंदू है और लड़की को पता है कि पुजारी के भेष में उसका साथी जफर खान है। पुलिस अब यह पता लग रही है कि, कहीं लड़की ब्लैकमेलिंग का शिकार तो नहीं। 

बजरंग दल और पुलिस का बयान

बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ कुशवाह ने बताया कि युवक-युवती को कई होटलों में कमरा नहीं मिला था। बाद में वे नानाखेड़ा क्षेत्र के एक होटल में रुके। युवक ने होटल में हिंदू नाम बताया था और पंडित की वेशभूषा में था। बाद में पूछताछ में उसने अपना नाम जफर खान बताया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि युवक और युवती मोहाली, पंजाब के रहने वाले हैं। युवती की उम्र 32 साल है और दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। युवती को युवक के दूसरे धर्म का होने की जानकारी थी। दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे।

पुजारी के भेष में क्यों आया, हिंदू नाम क्यों बताया

इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जफर खान पुजारी के भेष में क्यों आया और होटल में रूम लेने के लिए उसने गलत नाम क्यों बताया। यदि वह कोई अपराधी नहीं है, उसके मन में कोई अपराध नहीं है, तो फिर अपनी पहचान छुपाने की कोशिश क्यों की गई। यह अपने आप में एक अपराध है और पुलिस कार्रवाई कर रही है।

कहीं लड़की ब्लैकमेलिंग का शिकार तो नहीं

जफर खान के साथ जो लड़की आई है, वह हिंदू है और उसे पता है कि उसका साथी जफर खान है। लड़की को यह भी पता है कि उसने होटल रूम में अपना गलत नाम बताया और अपनी पहचान छुपाई। अब इन्वेस्टिगेशन में पुलिस को यह पता लगाना है कि, जफर खान जो कुछ भी करने आया था, क्या लड़की उसके साथ है या फिर उसको ब्लैकमेल किया गया है। जिस तरह के मामले भोपाल और इंदौर में आए हैं, लड़की को पहले प्यार के नशे में और फिर दवाओं के नशे में डूबा कर फोटो वीडियो बनाते हैं और फिर उन लड़कियों को अपने इशारों पर नचाया जाता है। अपराधी गतिविधियों में उनका उपयोग किया जाता है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!