Biology यानी जीवविज्ञान क्लास 12th सिलेबस 5 यूनिट्स में डिवाइड किया गया है (एमपीबोर्ड और सीबीएसई बोर्ड दोनों में) सबसे पहले हम कक्षा 12वीं बायोलॉजी सिलेबस से जुड़ी कुछ बेसिक बातें जानेंगे। जिनकी मदद से आप अपने कोर्स को आसानी से कंप्लीट कर सकते हैं और अच्छा स्कोर भी कर सकते हैं।
बायोलोजी क्लास 12th सिलेबस एक नजर में - Biology class 12th Syllabus At A Glance
Unit 1- जनन (Reproduction)
Unit 2- आनुवांशिकी तथा विकास (Genetics and Evolution)
Unit 3- मानव कल्याण में जीव विज्ञान (Biology in Human Welfare)
Unit 4- जैव प्रौद्योगिकी (Biotechnology)
Unit 5- पारस्थितिकी (Ecology)
अपना सिलेबस आसानी से कैसे पूरा करें - How to Complete Syllabus in Easy Way
बायोलोजी क्लास 12th सिलेबस की सबसे खास बात यह है कि इसकी यूनिट 1st और यूनिट 5th काफी अलग एवं आसान है । जिससे आप उन्हें सेपरेटली अपने टाइम के हिसाब से पढ़ सकते हैं। इसके बाद बारी आती है बाकी की तीनों यूनिट की तो हमारी एडवाइस है कि यदि आपने Unit 2nd पढ़ ली हो, तभी आप यूनिट 3rd पढ़ें और Unit 3rd को पढ़ने के बाद ही आप Unit 4rth पढ़ें क्योंकि ये तीनों यूनिट्स जेनेटिक्स (Genetics) से ही संबंधित हैं। इसलिए आप इन तीनों यूनिट्स को एक दूसरे से असोसिएट करके पढ़ने की कोशिश करें। तो ये आपकी समझ को डेवलप करने में आपकी मदद करेंगी। यानी की इन यूनिट्स को आप हमेशा सीक्वेंस में ही पढ़े। बीच-बीच में से हर कुछ ना पढे। इन यूनिट्स को पढ़ने के बाद हो सकता है पहली बार में आपको कुछ भी समझ में न आए, लेकिन अगर आप दो तीन बार इसकी सेल्फ स्टडी करेंगे तो आपका बेस बनकर जरूर तैयार हो जाएगा, जो कि आपको इन तीनों यूनिट्स की टर्मिनोलॉजी को समझने में मदद करेगा।
Unit 1- जनन (Reproduction) - Important One Linear For Hindi & English Medium Students
यूनिट 1 में कुल 3 चैप्टर हैं- पुष्पी पादपो में लैंगिक जनन, मानव जनन एवं जनन स्वास्थ्य(Sexual Reproduction in Flowering Plants, Human Reproduction and Reproductive Health) इन तीनों Chapters के महत्वपूर्ण प्रश्नों को वन लाइनर के रूप में प्रस्तुत किया गया है। जिसकी मदद से आप अपनी तैयारी को Boost कर सकते हैं।
पंचानन माहेश्वरी कौन है - Who is Panchanan Maheshwari
NCERT ने 1964 हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए जीवविज्ञान की पहली पुस्तक "पंचानन माहेश्वरी" के नेतृत्व में प्रकाशित की थी। इन्हें भारतीय भ्रूण विज्ञान का जनक कहा जाता है।
First Textbook Of Biology for Higher Secondary schools published by NCERT in 1964 in Panchanan Maheshwari's leadership.He is known as the father of plant Embryology.
1.आवृतबीजी पौधों में लैंगिक जनन का आधार पुष्प होता है।
1.Flower is the base of sexual reproduction in Angiosperms.
2.पुष्प के पुंकेसरों के पुमंग,नर जनन अंगों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
2.Stamens of the androecium represents the male reproductive organs.
3.पुष्प के स्त्रीकेसर के जायांग, मादा जनन अंगों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
3.Pistil of the gynoecium represents the female reproductive organs.
4.पुष्प का अंडाशय फल की रचना करता है।
4.The ovary of flower forms forms fruit.
5.एक प्रारूपिक पुंकेसर में मुख्य रूप से दो भाग होते हैं -परागकोष एवं तंतु या डंठल।
5.A typical stamen consist of 2 parts- Anther sac and filament.
6.परागकोष में परागकणों का निर्माण होता है।
6.Pollen grains are formed in anther sac.
7.एक परागकोष में चार लघुबीजाणुधानिया होती है।
7.An anther sac consist of four microsporangium.
8.लघुबीजाणुधानी के अंदर परागकणों का निर्माण,लघुबीजाणुजनन कहलाता है।
8.The formation of pollen grains inside the microsporangium is known as microsporogenesis.
9.परागकोष की सबसे बाहरी भित्ति टेपीटम कहलाती है।
9.The innermost layer of anther sac is known as Tapetum.
10.इसका मुख्य कार्य विकसित हो रहे परागकणों को पोषण प्रदान करना है।
10.The main function of Tapetum is to provide nutrition to the developing pollen grains.
स्त्रीकेसर (Pistil-Plural / Carpel-singular)
11.स्त्रीकेसर में तीन अंग होते हैं- वर्तिकाग्र या स्टिग्मा,वर्तिका या स्टाइल तथा अंडाशय या ओवरी।
11.There are 3 parts in Pistil or Carpel-Stigma, Style and Ovary.
12.वर्तिकाग्र या स्टिग्मा पर परागकण आकर चिपकते हैं।
12.The pollen grains attached on the stigma.
13.वर्तिका या स्टाइल परागकण (पराग नलिका) को निषेचन के लिए रास्ता देने का काम करती है।
13.Style gives passage to pollen grain or pollen tube for fertilization.
14.अंडाशय या ओवरी में बीजांड उपस्थित होते हैं।
14.Ovules are present in Ovary.
Source-NCERT BIOLOGY BOOK CLASS 12th (Reprint 2025-26)
Hindi & English Medium
लेखक-श्रीमती शैली शर्मा
संस्था का नाम-संदीपनि विद्यालय, विदिशा में अतिथि शिक्षक(विषय-जीव विज्ञान;Biology) हैं।




