टेक्निकल न्यूज़ डिपार्मेंट, 26 फरवरी 2026 : Instagram Reels क्रिएटर और उनके दर्शकों के लिए बड़ी खबर है। अब Instagram Reels केवल मोबाइल तक सीमित नहीं, बल्कि 65 इंच की बड़ी स्क्रीन पर भी दिखाई देगी। मेटा (Meta) ने आधिकारिक तौर पर 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी' (Instagram for TV) ऐप को गूगल टीवी (Google TV) डिवाइसेज के लिए लॉन्च कर दिया है। इस तरह Instagram ने पहली बार YouTube को चैलेंज कर दिया है।
Meta Platforms Brings Instagram Reels to the Big Screen, Takes on YouTube
Instagram for TV App विशेष रूप से शॉर्ट वीडियो देखने के लिए डिजाइन किया गया है। इंस्टाग्राम एप्लीकेशन केवल मोबाइल फोन तक सीमित होती है। जबकि यूट्यूब को आप अपने स्मार्ट टीवी पर भी देख सकते हैं। इस नई मोबाइल एप्लीकेशन से इंस्टाग्राम को भी स्मार्ट टीवी पर देखा जा सकेगा।
टीवी ऐप का एक्सपीरियंस आपके फोन से काफी अलग है। यह एक 'लीन-बैक' (lean-back) एक्सपीरियंस प्रदान करता है, जहाँ रील्स अपने आप चलती रहती हैं (Auto-play), जिससे आपको बार-बार स्क्रॉल करने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
एक ही घर में रहने वाले अलग-अलग सदस्यों के लिए इस ऐप में 5 अकाउंट्स तक साइन-इन करने की सुविधा दी गई है, ताकि हर किसी को उसकी पसंद के हिसाब से सुझाव मिल सकें।
टीवी पर वीडियो देखते समय भी आप उसे लाइक कर सकते हैं, कमेंट्स देख सकते हैं और अपने दोस्तों को रील भेज भी सकते हैं।
आपको रिमोट से पासवर्ड टाइप करने की झंझट नहीं होगी। आप अपने फोन के ज़रिए उसी वाई-फाई नेटवर्क पर बिना पासवर्ड के साइन-इन कर सकते हैं।
वीडियो कंटेंट के मामले में Instagram सहित सभी एप्लीकेशन कितने भी पॉपुलर हो परंतु YouTube का अपना साम्राज्य स्पष्ट रूप से दिखाई देता था। अमेरिका में पिछले साल टीवी पर जो कंटेंट की कंज्यूम किया गया उसमें YouTube Paid का शेयर 10% के आसपास था। अब माना जा रहा है कि Meta ने उसको चैलेंज कर दिया है। दरअसल, Advertisers चाहते हैं कि उनके विज्ञापन मोबाइल के साथ-साथ टीवी पर भी दिखाई देना चाहिए जैसे YouTube के दिखाई देते हैं।
इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी (Adam Mosseri) ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह ऐप वर्तमान में अमेरिका में गूगल टीवी यूज़र्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। इससे पहले दिसंबर में इसे अमेज़न फायर टीवी (Amazon Fire TV) पर भी उपलब्ध कराया गया था। यूज़र्स इसे गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। अमेरिका में सफलता के बाद इसे भारत में रोल आउट किया जाएगा।
हालांकि टिकटॉक ने भी टीवी ऐप के साथ कोशिश की थी, लेकिन मेटा की बड़े पैमाने पर पहुंच और इंस्टाग्राम की लोकप्रियता इसे एक मज़बूत दावेदार बनाती है। क्या लोग अपने टीवी पर भी रील्स देखना पसंद करेंगे? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन इतना तय है कि आपका टीवी अब पहले जैसा नहीं रहेगा।

.webp)
