10 Smart Ways to Earn Money Using ChatGPT in India
ChatGPT आ गया और बहुत सारे लोगों की नौकरी खा गया। यह बातें पुरानी हो गई है। स्थापित सत्य है कि ChatGPT और इसके जैसे तमाम सारे AI अब हमारी दुनिया का हिस्सा बन चुके हैं। इसलिए रोना धोना छोड़ो और मेरी बात को ध्यान से पढ़ो क्योंकि इस आर्टिकल में मैं आपको ChatGPT से पैसा कमाने के 10 तरीके बताने जा रहा हूं। इसके माध्यम से आप लंबे समय तक पैसा बना सकते हैं:-
1. Tutoring
टेक्निकल नॉलेज नहीं होने के कारण, पिछले कुछ सालों में, भारत के लाखों अच्छे टीचर्स ऑनलाइन सफल नहीं हो पाए लेकिन अब कोई प्रॉब्लम नहीं है क्योंकि ChatGPT आपका सबसे अच्छा टेक्निकल असिस्टेंट है। यह आपके कहने पर प्रैक्टिस पेपर, क्विज, स्टडी गाइड और बहुत सारा मटेरियल तैयार कर देगा। आप इसका उपयोग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार की क्लास में कर सकते हैं। यदि स्टूडेंट कोई सवाल करते हैं तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। ChatGPT का उपयोग करके आप कितने भी कठिन सवाल का उत्तर प्राप्त कर सकते हैं। अब आप कहोगे कि ChatGPT तो सबके लिए उपलब्ध है। आपकी तरह सब इसका उपयोग कर सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। ChatGPT, कमांड देने वाले व्यक्ति को समझने की कोशिश करता है और फिर उसका अच्छा असिस्टेंट बन जाता है। यानी कि यदि कोई डफर है तो उसका ChatGPT भी डफर होगा।
2. Virtual Assistant
बहुत सारे लोगों को ईमेल ड्राफ्ट करने के लिए, अपना शेड्यूल मैनेज करने के लिए और सोशल मीडिया पर कैप्शन लिखने के लिए असिस्टेंट की जरूरत होती है। भारत में ऐसे बहुत सारे लोग हैं जिनके पास पैसा है। हाथ में आईफोन भी है परंतु AI का उपयोग करना नहीं जानते और अब उम्र ऐसी हो गई है कि सीख भी नहीं सकते। ऐसे सभी लोगों के Virtual Assistant बनकर आप काफी अच्छा पैसा कमा सकते हैं। हजारों लोग कमा रहे हैं। यह बिजनेस रिमोट पर होता है यानी आप अपने शहर में बैठकर भारत के सभी छोटे-बड़े शहरों में लोगों को अपनी सेवाएं दे सकते हैं।
3. Travel Agent:
ट्रैवल एजेंट वैसे तो एक पारंपरिक बिजनेस है परंतु ChatGPT का उपयोग करके आप दूसरों की तुलना में ज्यादा पैसा कमा सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं दूसरों की तुलना में आपके क्लाइंट आप पर ज्यादा भरोसा करेंगे और आपकी सेवाओं से ज्यादा प्रसन्न होंगे। ChatGPT, किसी भी व्यक्ति की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए उसका पूरा ट्रैवल प्लान बना सकता है। वह भी उसके अपने बजट के अंदर।
4. Content Writing and Editing:
ब्लॉगिंग और छोटी-मोटी कंपनियों की वेबसाइट के लिए कंटेंट लिखने का काम तो ChatGPT, पलक झपकते ही कर देता है। इसलिए अब इसमें कोई स्कोप नहीं है परंतु कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग केवल यही तक सीमित नहीं होती। बड़े प्रोजेक्ट पर ध्यान दीजिए। बड़े प्रोजेक्ट में आपके अंदर जो मौलिक है, जो स्पेशलिटी है, उसके कारण आपको ज्यादा अच्छा पैसा बन सकता है। ChatGPT यहां भी आपके लिए एक असिस्टेंट के रूप में काम करेगा और जैसा कि मैंने बताया, यदि आप बुद्धिमान है तो आपका ChatGPT भी आपकी तरह बुद्धिमान होगा। हमेशा ध्यान रखिए सबका ChatGPT अलग-अलग होता है। यही बात आपके लिए सबसे बड़ा मोटिवेशन है।
5. Writing a Resume and Cover Letter
ChatGPT जॉब डिस्क्रिप्शन का विश्लेषण करके और प्रासंगिक कौशल को उजागर करके बेहतर रिज्यूमे बनाने में मदद कर सकता है। यह करियर कोचों को अधिक कुशल और अनुकूलित सेवाएं प्रदान करने में सक्षम बनाता है।
6. Social Media Management:
यदि आप सोचते हैं, बिजनेस ओनर्स को ChatGPT या फिर AI के बारे में नहीं पता तो आप गलत हो, लेकिन यदि आप खुद अपनी तरफ से बताते हो कि, ChatGPT का उपयोग करते हुए आप सोशल मीडिया मैनेजमेंट का काम करते हैं तो बिजनेस ओनर्स ज्यादा प्रभावित होंगे। AI के कारण पहले की तुलना में प्राइस कब मिलेगा लेकिन कम समय में ज्यादा काम कर सकते हैं। वॉल्यूम बड़ा कर सकते हैं।
7. Language and Translation Services:
भाषा और अनुवाद सेवाओं का बिजनेस अभी भी बढ़ रहा है। ChatGPT इस मामले में Google Translate से ज्यादा अच्छा है लेकिन कंप्लीट और परफेक्ट नहीं है। यदि आप मूल रूप से भाषा विशेषज्ञ हैं और अनुवाद की सेवाएं देने हेतु एक विशेषज्ञ है तो ChatGPT आपकी मदद कर सकता है। यही कारण है कि प्रत्येक बड़ी कंपनी में भाषा विशेषज्ञ को अनुबंधित जरूर किया जा रहा है।
8. Digital Products:
आप Etsy जैसे प्लेटफॉर्म पर बेचने के लिए डिजिटल प्लानर, बजट ट्रैकर और गाइड बना सकते हैं। ChatGPT इन उत्पादों को जल्दी तैयार करने में मदद करता है, लेकिन याद रखिए यदि आपने कुछ यूनिक नहीं बनाया तो आपकी सारी मेहनत, मिट्टी हो जाएगी। डिजिटल प्लानर, बजट ट्रैक्टर और गाइड के मामले में ChatGPT सबके लिए समान रूप से काम करता है। यदि आपके अंदर कोई स्पेशलिटी है तो आपके प्रॉन्प्ट में दिखाई देनी चाहिए। या फिर ज्यादातर काम ChatGPT से करवाने के बाद कुछ काम अलग से करना चाहिए।
9. Online courses and workshops:
आप तो जानते ही हो आजकल ऑनलाइन कोर्स कितने बड़े पैमाने पर बिक रहे हैं। ChatGPT की मदद से आप अपने ऑनलाइन कोर्स के लिए आउटलाइन, लेसन कंटेंट और वर्कबुक इत्यादि का काम आसानी से कर सकते हैं। इन कोर्सेज़ को 'Teachable' या 'Thinkific' जैसे प्लेटफॉर्म पर बेचा जा सकता है।
10. YouTube Channel:
ChatGPT वीडियो के विचार, अच्छे टाइटल और विवरण (descriptions) लिखने में मदद कर सकता है ताकि अधिक लोग आपके कंटेंट को देखें। एक बार जब आप पात्रता (1,000 सब्सक्राइबर और 4,000 घंटे वॉच टाइम) पूरी कर लेते हैं, तो आप विज्ञापनों से कमाई कर सकते हैं। अब तो इंस्टाग्राम भी YouTube से मुकाबला करने के लिए मार्केट में उतर आया है। इसका मतलब हुआ की वीडियो कंटेंट क्रिएट करके पैसा कमाया जा सकता है।

.webp)