दिल्ली की हाई प्रोफाइल लड़की ने गोवा में भोपाल के भगत शर्मा को टक्कर मारी, मौत

Updesh Awasthee
भोपाल, 26 फरवरी 2026
: गोवा में 23 फरवरी 2026 को एक एक्सीडेंट हो गया जिसमें भोपाल के भगत शर्मा की मौत हो गई। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जबकि पीड़ित परिवार और लोकल के लोगों का कहना है की गाड़ी एक युवती चल रही थी और एक्सीडेंट के बाद उसने अपने पापा को फोन किया। बाद में पुलिस ने उसकी जगह उसके साथ मौजूद युवक को गिरफ्तार कर लिया। 

High-Profile Delhi Girl Accused in Goa Crash That Killed Bhopal Man


श्री भगतराम शर्मा, होशंगाबाद रोड स्थित सिग्नेचर S9 में रहते थे। उनकी उम्र 65 वर्ष थी। उनके साथ उनकी पत्नी लीला शर्मा, बेटी रुचिका, दामाद तुषार और रुचिका की 3 महीने की बेटी मौजूद थे। सभी लोग बर्थडे पार्टी मनाने के लिए गोवा गए थे। उन्होंने i20 कर किराए पर ली थी। तुषार का कहना है कि उनकी स्पीड बहुत सामान्य थी लेकिन सामने से अचानक कम से कम 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से THAAR आई और उसने सीधा टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि पूरी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस एक्सीडेंट में श्री भगत शर्मा की मौत हो गई जबकि बाकी सब घायल है।

तुषार ने बताया कि, थार में 5 लड़कियां और एक लड़का सवार थे। सभी नशे में थे। SUV को एक युवती चला रही थी। एक्सीडेंट के तुरंत बाद उसने अपने पापा को फोन किया। उसके बाद सब कुछ मैनेज किया गया। लड़कियों को दूसरी गाड़ी से सुरक्षित ले जाया गया। SUV में सवार एकमात्र युवक जिसने अपना नाम शौर्य बताया है, को पुलिस ने का स्टडी में ले लिया। पुलिस का कहना है की गाड़ी शौर्य ही चल रहा था। वह दिल्ली का रहने वाला है। 

इस घटनाक्रम से एक बात स्पष्ट हो गई की THAAR SUV में सवार युवतियां दिल्ली की किसी हाई प्रोफाइल फैमिली से हैं और गोवा पुलिस उन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यहां तक कि, भोपाल के पत्रकारों को गिरफ्तार किए गए शौर्य का पूरा नाम और पता तक नहीं बताया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!