JYOTISH कहती है, 28 फरवरी से वर्ल्ड ऑर्डर में बड़े परिवर्तन की शुरुआत होगी

Updesh Awasthee
ज्योतिष विज्ञान समाचार केंद्र, 16 फरवरी 2026
: 28 फरवरी, 2026 की शाम बेहद खास होने वाली है, क्योंकि इस दिन हमारे सौर मंडल के छह ग्रह, बुध (Mercury), शुक्र (Venus), शनि (Saturn), नेपच्यून (Neptune), यूरेनस (Uranus) और बृहस्पति (Jupiter) आकाश में एक साथ दिखाई देंगे। खगोलविदों के लिए इसका अपना महत्व है, लेकिन इस तरह की ग्रह स्थिति का ज्योतिष में भी वर्णन मिलता है। और इसका प्रभाव पूरे पृथ्वी क्षेत्र पर होता है। चलिए उत्तर भारतीय ज्योतिष शास्त्रों के आधार पर अनुसंधान करते हैं, इस ग्रह दशा का पृथ्वी और मानव जाति पर क्या असर पड़ेगा:- 

28 फरवरी को पृथ्वी में 6 ग्रहों की संयुक्त ऊर्जा भर जाएगी

प्राचीन वैदिक ज्योतिष में इस प्रकार के किसी भी योग का वर्णन और फलादेश नहीं मिलता है लेकिन "आधुनिक ज्योतिषीय व्याख्या" इस तरह की ब्रह्मांडीय परिस्थितियों का अनुसंधान किया जाता है। जब उपरोक्त सभी ग्रह पृथ्वी से एक साथ दिखाई देंगे, तो इसका अर्थ होता है कि इन ग्रहों से परावर्तित होकर आने वाली किरणें, अपनी पूरी ऊर्जा के साथ पृथ्वी को प्रभावित करेंगी। इस प्रकार 28 फरवरी को पृथ्वी में 6 ग्रहों की संयुक्त ऊर्जा भर जाएगी। यह ऊर्जा किस प्रकार की होगी:- 
  • बृहस्पति की ऊर्जा सरकारी फैसलों, न्यायिक दृष्टिकोण और शिक्षा की नीति को प्रभावित करेगी। 
  • शनि की ऊर्जा व्यवस्था में सख्ती और पुराने ढांचे को तोड़ने का काम करेगी। 
  • यूरेनस की ऊर्जा के कारण तकनीकी और राजनीति के क्षेत्र में अप्रत्याशित घटनाएं होंगी। 
  • नेपच्यून की ऊर्जा के कारण सच और झूठ का संघर्ष तेज हो जाएगा। अफवाहों का बाजार गर्म होगा और इनफॉरमेशन वॉर जैसी स्थिति बन जाएगी। 
  • शुक्र की ऊर्जा के कारण शेयर बाजार, लग्जरी सेक्टर और मनोरंजन जगत प्रभावित होगा। 
  • बुद्ध की ऊर्जा के कारण पुरानी फाइलें सामने आएंगी। बड़े खुलासे होंगे। और बातचीत से जुड़ी बड़ी घटनाएं होंगी। 

यदि इसको संक्षिप्त में कहे तो 
✔ राजनीति में अचानक बयान या निर्णय
✔ सरकारी तंत्र में जवाबदेही बढ़ने का दबाव
✔ मीडिया, सोशल मीडिया पर बड़े खुलासे
✔ टेक्नोलॉजी, AI, साइबर मामलों में तेज़ घटनाक्रम
✔ धार्मिक–वैचारिक मुद्दों पर समाज का ध्रुवीकरण 

कुल मिलाकर, 28 फरवरी 2026 की शाम कोई “जादुई तमाशा” नहीं, बल्कि एक “कॉस्मिक टर्निंग पॉइंट” है। यह दिन परिणाम नहीं, बल्कि परिवर्तन की शुरुआत का संकेत देता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!