BHOPAL में लड़कियों पर चाकू से हमला करने वाला साइको गिरफ्तार, जानिए लड़कियों से क्यों नफरत करता था

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 5 फरवरी 2026
: अयोध्या नगर, पिपलानी, गोविंदपुरा और अवधपुरी थाना क्षेत्र में आने वाले तमाम इलाकों में दहशत का पर्याय बन चुके साइको क्रिमिनल को अंत तक गिरफ्तार कर लिया गया है। इन दोनों क्षेत्रों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए यह एक राहत की खबर है क्योंकि इस साइको क्रिमिनल के कारण पूरे इलाके में दहशत का माहौल था और लड़कियों को शाम के बाद घर से बाहर निकलने में डर लगने लगा था। 

भोपाल पुलिस की 40 टीम उसकी तलाश कर रही थी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी देवेंद्र अहिरवार सागर जिले का रहने वाला है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पत्नी से झगड़ा होने के बाद उसने अपना गुस्सा निकालने के लिए एक बाद एक तीन छात्राओं को निशाना बनाया। उसने इससे पहले सागर में भी चार युवतियों को कटर मारकर घायल किया था। भोपाल पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। क्राइम ब्रांच, अयोध्या नगर और पिपलानी थानों की 40 टीमें उसकी तलाश में लगी थीं। पुलिस ने शहर के हिस्ट्रीशीटर का डेटा निकालकर मैच करने की कोशिश भी की थी।

900 CCTV वीडियो देखें, 100 लोगों से पूछताछ की 

पुलिस ने सनकी बदमाश की तलाश में 900 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें बाइक का नंबर मिल गया। इसके आधार पर करीब 600 संदेहियों से पूछताछ की गई। आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया गया। बुधवार रात को आरोपी एक बार फिर वारदात की नीयत से निकला था। पुलिस पहले से सड़कों पर मुस्तैद थी। बाइक नंबर के आधार पर उसकी घेराबंदी कर ली गई। पीछा किया तो आरोपी देवेंद्र ने कोच फैक्ट्री के जंगलों की तरफ अयोध्या बाइपास से भागने का प्रयास किया। लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

देवेंद्र के मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो भी मिली हैं। उसने पूछताछ में नशा करने की बात स्वीकार की है।

पत्नी रूठ कर चली गई तो महिलाओं से नफरत करने लगा

आरोपी देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी नाराज होकर मायके चली गई है। वह फिलहाल सागर के राहतगढ़ में रह रही है। मनाने के बाद भी लौटने को तैयार नहीं है। यही कारण है कि उसे महिलाओं से नफरत हो चुकी थी।

देवेंद्र ने भोपाल से पहले सागर में भी चार युवतियों को कटर मारकर घायल किया था। इस मामले का खुलासा नहीं हो सका था। जिसके चलते उसके हौंसले बढ़ गए और उसने भोपाल में भी युवतियों को कटर मार दिया।

BHEL सेक्टर में दहशत का माहौल था

उसने 29 जनवरी को पिपलानी इलाके में पहली वारदात रात 9:30 बजे की थी। इसी इलाके में दो अन्य युवतियों को भी कटर मारकर घायल कर दिया। हालांकि, पिपलानी में केवल दो ही युवतियों ने शिकायत दर्ज कराई थी। देवेंद्र ने आखिरी वारदात अयोध्या नगर थाना इलाके के नरेला शंकरी में की थी। यहां भी एक युवती को कटर मारा था। इन घटनाओं के कारण पूरे भेल सेक्टर में दहशत का माहौल बन गया था। स्थानीय नेता और समाज के सक्रिय नागरिक, लोगों को मैसेज करके इस सनकी अपराधी की जानकारी दे रहे थे और लड़कियों को सुरक्षित रखने की अपील कर रहे थे। पार्षद इत्यादि जनप्रतिनिधियों ने भी अपील की थी कि जब तक पकड़ा ना जाए तब तक लड़कियां अंधेरे में बाहर न निकलें। 

क्राइम रिकॉर्ड
01. अप क्र. 51/14 धारा 324 भादवि थाना कोतवाली सागर
02. अप.क्र. 52/14 धारा 324 भादवि थाना कोतवाली सागर
03. अप.क्र. 64/14 धारा 324 भादवि थाना कोतवाली सागर
04. अप.क्र. 66/14 धारा 324 भादवि थाना कोतवाली सागर
05. अप.क्र. 457/20 धारा 294, 324,506 भादवि थाना राहतगढ जिला सागर
06. अप.क्र. 65/26 धारा 118(1) बीएनएस थाना पिपलानी भोपाल
07. अप.क्र. 66/26 धारा 118(1), 109(2) बीएनएस थाना पिपलानी भोपाल
08. अप.क्र. 69/26 धारा 118(1), 109 बीएनएस थाना पिपलानी भोपाल
09. अप.क्र. 43/26 धारा 118(1), 109 बीएनएस थाना अयोध्यानगर भोपाल

सराहनीय भूमिका – 
थाना प्रभारी श्री महेश लिल्हारे, थाना प्रभारी पिपलानी चन्द्रिका यादव थाना प्रभारी गोविन्दपुरा अवधेश तोमर, थाना प्रभारी अवधपुरी सुरेश मीणा मय टीम, उनि संतोष रघुवंशी, उनि. विजय करचुली उनि. सुदील देशमुख, उनि. जयवीर सिंह बघेल, उनि लोकपाल यादव, सउनि. मनोज कछवाह, सउनि. मुश्ताक खान, सउनि अजीम शेर खान, सत्येन्द्र द्विवेदी,प्रआर 1177 अमित व्यास, प्रआर 3178 बृजेश सिंह, प्रआर 2233 रुपेश जादौन, प्र.आर. 2638 सुदीप राजपूत, प्र.आर. 316 भागवत कुशवाह, प्रआर कल्याण सिंह, प्रआर अतुल सिंह,  म.प्रआर. 1706 रोशनी जैन, प्रआर  2307 दिनेश मिश्रा, प्रआर. 860 मनीष मिश्रा, प्रआर 4990 मुकेश शुक्ला,     ,प्रआर 1539 राजकुमार गोयल,प्रआर 2669 महेश धाकड,प्रआर 4063 पुष्पेन्द्र, आर. 3581 सतीश यादव,आर. 3514 राजेश, आर. 3424 अंबरीश तिवारी, आर. आर. 4548 मनमोहन, म.आर. 502 अपर्णा कटारे, आर. 4343 जीवन, आर. 4361 राहुल जाट, आर. 3848 जितेन्द्र जाट, आर मनोज जाट, आर चन्द्रमोहन, आर राजकुमार, आर आरिफ, टेकनिकल सेल - आर. 3457 भूपन्द्र उईके सहित थाने एवं क्राइम के लगभग 150 पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही ।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!