Bhopal News, अयोध्या बाईपास पर डंपर ने कॉलेज स्टूडेंट को टक्कर मारी, मौके पर मौत

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 5 फरवरी 2026
: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की अयोध्या बायपास रोड पर रात 11:00 बजे के बाद रेट और गिट्टी के डंपर मौत बनकर दौड़ते हैं। बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात गिट्टी से भरे एक डंपर ने बीएमएचआरसी कर्मचारी के बेटे को पीछे से टक्कर मार दी। वह बीएससी फॉरेंसिक फाइनल ईयर का स्टूडेंट था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

भनपुर ब्रिज पर डंपर ने पीछे से टक्कर मारी

21 वर्षीय सूजल मुंडा पुत्र तोनाराम मुंडा निवासी भोपाल मेमोरियल अस्पताल परिसर में रहता था। उसके पिता बीएमएचआरसी के कर्मचारी हैं। वह प्राइवेट कॉलेज से बीएससी फॉरेंसिक से फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार देर रात अयोध्या नगर से दोस्त के घर से खाना खाकर लौट रहा था। भानपुर ब्रिज पर उसे पीछे से एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी चालक मौके पर ही डंपर को छोड़कर भाग गया।

कॉलेज यूनिफॉर्म से पहचान हुई

राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। जेब से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिलने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। हादसे के समय युवक ने कॉलेज ड्रेस पहना हुआ था। जिससे गुरुवार की सुबह उसके कॉलेज में संपर्क किया और युवक की पहचान की जा सकी।

डंपर जप्त लेकिन ड्राइवर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं

मृतक के क्लासमेट रोहित पटेल ने बताया कि सूजल बहन के बाद परिवार का इकलौता बेटा था। वह कॉलेज यूनिफॉर्म में था और दोस्त के घर से लौट रहा था। तभी हादसे का शिकार हुआ। गुरुवार सुबह पुलिस की सूचना पर उसकी शिनाख्त की जा सकी है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। जिसमें गट्‌टी भरी हुई थी। हादसा रात करीब 12:15 बजे का है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!