BHOPAL में भीम आर्मी के विरोध प्रदर्शन का ऐलान, प्रदेश सरकार की बुलडोजर

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 4 फरवरी 2026
: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2029 में आजाद समाज पार्टी को मध्य प्रदेश की तीसरी ताकत बनाने के लिए भीम आर्मी लगातार सक्रिय है। राजधानी भोपाल में हर महीने कोई बड़ा कार्यक्रम होता है। फरवरी में भीम आर्मी ने सीएम हाउस के घेराव का ऐलान किया है। इस बात का प्रदर्शन UGC नियमों के समर्थन में होगा। 

राजधानी भोपाल में सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी 

यह आंदोलन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए इक्विटी रेगुलेशंस 2026 पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक के विरोध में होगा। पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य और DPSS के संस्थापक दामोदर यादव मंडल ने आज भोपाल कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि UGC के नियम बहुजन और OBC छात्रों की सुरक्षा के लिए जरूरी हैं, लेकिन रोक लगने से दलित-ओबीसी समाज में गहरा रोष है।

दामोदर यादव मंडल ने कहा, "आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद एकमात्र ऐसे सांसद हैं जिन्होंने संसद में UGC एक्ट का मुद्दा उठाया और स्टे के विरोध में सड़कों पर उतरने की घोषणा की। वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने फिर साबित कर दिया कि वह भाजपा की B टीम है। UGC के इस मुद्दे पर OBC वर्ग को असली दोस्त और दुश्मन की परख करने का मौका मिल गया है।" 

उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास घेराव होगा। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रदेश संयोजक सुनील बैरसिया ने पहले ही घेराव की घोषणा कर दी है। दामोदर मंडल ने चेतावनी दी कि यदि UGC नियमों पर रोक हटाने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन और तेज होगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!