जेल से छूट हत्यारे को जिस महिला ने सहारा दिया, उसी की हत्या कर दी, Bhopal की घटना

Updesh Awasthee
भोपाल 17 फरवरी 2026
: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज एक ऐसी घटना घटित हुई है, जो इस मान्यता को बोल देती है कि अपराधी, कभी सुधर नहीं सकता, वह हमेशा अपराधी होता है। हत्या के अपराध में सजा काटकर जेल से छूट एक युवक को, महिला ने भाई बनाया, अपने घर में शरण दी, और आज उसी भाई ने, महिला की हत्या कर दी।

एक-दो नहीं बल्कि 13 बार चाकू से वार किए

भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र में एक खूनी खेल खेला गया, जहाँ दुर्गा कुशवाहा नाम की महिला की उसके मुंह बोले भाई प्रीतम कुशवाहा ने चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने दुर्गा पर एक-दो नहीं बल्कि 13 बार चाकू से वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वीभत्स वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रीतम ने खुद भी आत्महत्या कर ली।

पहले तीन बच्चों की हत्या कर दी थी

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी प्रीतम कुशवाहा का अतीत बेहद हिंसक रहा है। वह अपने ही तीन बच्चों की हत्या के जुर्म में 18 साल की उम्रकैद काटकर करीब एक साल पहले ही जेल से बाहर आया था। उस समय उसकी पत्नी और सबसे छोटे बेटे ने भागकर अपनी जान बचाई थी। 

सहारा देने का मिला खौफनाक अंजाम

जब प्रीतम जेल से छूटा, तो मृतका दुर्गा कुशवाहा ने उसे सहारा दिया और उसे अपने घर में करीब एक साल तक रहने की जगह दी। प्रीतम ने फल का ठेला लगाकर नई जिंदगी की शुरुआत भी की थी। लेकिन विवाद तब शुरू हुआ जब दुर्गा ने 6 महीने से उस पर घर खाली करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसी रंजिश और घर खाली करने को लेकर हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि प्रीतम ने अपनी मुंह बोली बहन की ही जान ले ली। 

पुलिस की कार्रवाई

गौतम नगर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर बारीकी से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस अब इस पहलू की जांच कर रही है कि 18 साल जेल में बिताने के बाद भी आरोपी की मानसिकता में बदलाव क्यों नहीं आया और उसने दोबारा इतनी संगीन वारदात को अंजाम क्यों दिया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!