कलेक्टर मैडम, यह तो बता दो कि होलिका दहन के लिए गौकाष्ठ कहां मिलेंगे और क्या भाव मिलेंगे

Updesh Awasthee

Alirajpur Collector Appeals for Eco-Friendly Holika Dahan, But Gives No Details on Gaokasht Availability or Price 

आलीराजपुर, 28 फरवरी 2026 : सरकारी योजनाओं और अभियान की खानापूर्ति और सफलता के लिए गंभीर प्रयास में क्या अंतर होता है, यदि जानना है तो होलिका दहन को लेकर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर के नाम से जारी की गई अपील को पढ़ लीजिए। अपने आप समझ में आ जाएगा। इसमें "गौकाष्ठ की होली" का निबंध काफी अच्छा है लेकिन काम की बात नहीं लिखी। यह तो बताया ही नहीं कि, होलिका दहन के लिए गौकाष्ठ कहां मिलेंगे और क्या भाव मिलेंगे। 

कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अपील मोटिवेट तो करती है...

कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की यह अपील, उनकी जनसंपर्क अधिकारी निशा सोलंकी द्वारा जारी की गई है। इसमें कलेक्टर द्वारा जिले की जनता से अपील की गई है कि, इस होलिका दहन में लकड़ी के स्थान पर उपलों एवं गौकाष्ठ का उपयोग करें। जनसहयोग एवं सामाजिक सहभागिता के माध्यम से होलिका दहन को पर्यावरण अनुकूल बनाया जाए। यह भी बताया गया है कि, जिले में आयोजित होने वाले सार्वजनिक होलिका दहन कार्यक्रमों का निःशुल्क पंजीयन कराया जाएगा एवं सार्वजनिक होलिका दहन में गौ-काष्ठ का उपयोग करने वाली संस्था एवं पदाधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। 

... लेकिन काम की बात नहीं बताई

कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की अपील मोटिवेट तो करती है, लेकिन इसमें काम की बात नहीं बताई। यह नहीं बताया कि, रजिस्ट्रेशन कौन करेगा और रजिस्ट्रेशन के लिए किन डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। रजिस्ट्रेशन होने के बाद होलिका दहन के समय वेरिफिकेशन करने कौन आएगा। सबसे खास बात यह है कि, कलेक्टर की अपील में जनता को यह भी नहीं बताया गया है कि, होलिका दहन के लिए गौकाष्ठ कहां मिलेंगे और क्या भाव मिलेंगे। रिपोर्ट - नवीन निश्चल
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!