रिटायर्ड रेलवे कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल की ओर से

Updesh Awasthee
भोपाल, 21 फरवरी 2026
: हाल ही में संज्ञान में आया है कि सेवानिवृत्त एवं सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मचारियों को रेल अधिकारियों के नाम से फर्जी फोन कॉल किए जा रहे हैं। इन कॉल्स के माध्यम से संबंधित कर्मचारियों से बैंक खाता, एटीएम, ओटीपी, पिन तथा अन्य व्यक्तिगत जानकारी मांगी जा रही है।

Advisory Released for Retired Railway Employees

पश्चिम मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा द्वारा स्पष्ट किया गया है कि किसी भी अधिकारी अथवा विभाग द्वारा फोन पर बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी, ओटीपी, पिन या पासवर्ड आदि नहीं मांगा जाता है। अतः सभी कर्मचारी एवं पेंशनर्स ऐसे किसी भी संदिग्ध फोन कॉल पर अपनी बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।यदि किसी कॉल के माध्यम से किसी प्रकार की जानकारी मांगी जाती है तो उसकी सत्यता की पुष्टि संबंधित कार्यालय या बैंक शाखा में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर ही करें। किसी भी परिस्थिति में फोन पर बैंक डिटेल्स, पिन, ओटीपी या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। 

रेल प्रशासन सभी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स से अपील करता है कि वे सतर्क रहें तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम रेलवे कार्यालय या साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर दें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!