भोपाल, 20 जनवरी 2026 - श्रीमद्भागवतम्, १०.८८.३१ में लिखा है कि, ततः स मुग्धस्तद्भावैर्मोहिनीदर्शनविह्वलः। कृतवांस्तदवस्थो वै हस्तं स्वशिरसि क्षणात्॥ इसका अर्थ हुआ भस्मासुर, मोहिनी के वशीभूत अपने हाथ को अपने सिर पर रखकर भस्म हो गया। मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री विजय शाह के मामले में यह काफी सटीक बैठता है। पावर की मोहिनी के वशीभूत मंत्री विजय शाह ने ऐसा बयान दे दिया कि अब उनका पोलिटिकल कैरियर भस्म होने को आ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने किसी भी प्रकार की राहत देने से मना कर दिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को दो हफ्ते का समय दिया
'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। शाह की ऑनलाइन माफी पर सोमवार को कोर्ट ने कहा कि इसमें अब बहुत देर हो गई है।
सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई कि राज्य सरकार विशेष जांच दल (SIT) की रिपोर्ट पर कई महीनों से कोई फैसला नहीं ले रही है। जबकि विशेष जांच दल ने अपनी जांच पूरी कर ली है और अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दी है। कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी देने पर 2 हफ्ते के भीतर फैसला लें।
विजय शाह ने 11 मई 2025 को महू में दिया था बयान
11 मई को इंदौर के महू के रायकुंडा गांव में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा था- 'उन्होंने (आतंकियों ने) कपड़े उतार-उतार कर हमारे हिंदुओं को मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घर भेजा।'
शाह ने आगे कहा- 'अब मोदी जी कपड़े तो उतार नहीं सकते। इसलिए उनकी समाज की बहन को भेजा कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है, तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी। देश का मान-सम्मान और हमारी बहनों के सुहाग का बदला तुम्हारी जाति, समाज की बहनों को पाकिस्तान भेजकर ले सकते हैं।'
👉🏽 *क्या “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान भारतीय महिला सैन्य अधिकारी @Qureshisofiya86 के ख़िलाफ़ मप्र के मंत्री श्री विजय शाह का अपमानजनक बयान “राज्य प्रायोजित” था*…..⁉️
— KK Mishra (@KKMishraINC) January 19, 2026
🔺*देश की शीर्ष अदालत की इस प्रकरण विषयक विचारोत्तेजक टिप्पणी राज्य सरकार के (सु) शासन पर सवालिया निशान*…..❓
🔴… pic.twitter.com/ovE1yGTktr

.webp)