Upcoming IPO: सिर्फ 15000 में 1500 करोड़ की कंपनी में हिस्सेदारी का सार्वजनिक प्रस्ताव

मुंबई, 12 जनवरी 2026
: आज से 17 साल पहले कॉलेज के कुछ दोस्तों ने मिलकर एक कंपनी शुरू की थी। आज इस कंपनी ने दुनिया भर में धूम मचा दी है। कभी फायदा हुआ कभी घटा लेकिन कंपनी ने कभी कर्ज नहीं लिया। अमेरिका में काम करने वाली दूसरी कंपनियां जब घाटे में जा रही है, इस कंपनी का प्रॉफिट शुरू हो गया है। अब कंपनी का आईपीओ ओपन होने वाला है। सिर्फ ₹15000 में आप भी इस कंपनी के कारोबार में साझेदार बन सकते हैं। 

Amagi Media Labs की स्थापना और सफलता की कहानी

कंपनी की स्थापना 1 फरवरी 2008 को बेंगलुरु में 'अमागी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड' के नाम से हुई थी। 2010 में इसका नाम बदलकर 'अमागी मीडिया लैब्स प्राइवेट लिमिटेड' और IPO लाना था इसलिए जून 2025 में 'अमागी मीडिया लैब्स लिमिटेड' कर दिया गया। यह एक क्लाउड-नेटिव SaaS (सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस) कंपनी है जो मीडिया कंपनियों को उनके दर्शकों से जोड़ती है। इसने पारंपरिक केबल और सेट-टॉप बॉक्स की निर्भरता को खत्म कर इंटरनेट (स्ट्रीमिंग) के माध्यम से वीडियो डिस्ट्रीब्यूशन को सुलभ बनाया है। कंपनी की तकनीक ने 2024 पेरिस ओलंपिक, प्रीमियर लीग और ऑस्कर जैसे बड़े वैश्विक कार्यक्रमों की स्ट्रीमिंग में मदद की है। आज यह 40 से अधिक देशों में 400 से अधिक कंटेंट प्रोवाइडर्स और 350 डिस्ट्रीब्यूटर्स को अपनी सेवाएं दे रही है। 

कंपनी के संचालकों की एजुकेशन और एक्सपीरियंस 

कंपनी के मुख्य प्रवर्तक (Promoters) और उनके अनुभव निम्नलिखित हैं:
भास्कर सुब्रमण्यन (MD और CEO): गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, कोयंबटूर से इंजीनियरिंग में स्नातक (B.E.) किया है। टेक्नोलॉजी और मीडिया क्षेत्र में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है और ये पहले 'ImpulseSoft' में CTO रह चुके हैं।
श्रीविद्या सुब्रमण्यन (CTO): गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, कोयंबटूर से इंजीनियरिंग (B.E.) की है। इन्हें भी 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है और ये टेक्सस इंस्ट्रूमेंट्स जैसी बड़ी कंपनियों में काम कर चुकी हैं।
अरुणाचलम श्रीनिवासन करापट्टू (डायरेक्टर): ये भी उसी कॉलेज से बी.ई. स्नातक हैं और इन्हें 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। 

कुल मिलाकर गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, कोयंबटूर कॉलेज के दोस्तों की गैंग ने मिलकर कंपनी बनाई और आज उनकी कंपनी शेयर मार्केट में लिस्ट होने जा रही है। 

प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 

कंपनी पिछले कुछ वर्षों से घाटे (Loss) में थी, लेकिन हाल ही में मुनाफे की ओर बढ़ी है:
• वित्तीय वर्ष 2023: लगभग 321 करोड़ का घाटा।
• वित्तीय वर्ष 2024: लगभग 245 करोड़ का घाटा।
• वित्तीय वर्ष 2025: लगभग 68 करोड़ का घाटा।
• सितंबर 2025 (H1 FY26): कंपनी ने 6 करोड़ से अधिक का शुद्ध लाभ (PAT) दर्ज किया है। 
यह दर्शाता है कि कंपनी के घाटे लगातार कम हो रहे हैं और वर्तमान वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में इसने मुनाफा कमाना शुरू कर दिया है।

Amagi Media Labs के बड़े ग्राहकों की लिस्ट 

कंपनी के प्रमुख ग्राहकों में दुनिया की कुछ सबसे बड़ी मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां शामिल हैं:
VIZIO, Roku, Samsung TV Plus, DAZN, Rakuten TV और DirecTV 
Lionsgate Studios, Vevo, Sinclair, Inc., Fox, Shemaroo, Network18, और The Tennis Channel 

Amagi Media Labs - Strengths

कंपनी वीडियो उत्पादन से लेकर विज्ञापन और वितरण तक की पूरी श्रृंखला के लिए क्लाउड सॉल्यूशन देती है।कंपनी के क्लाउड सॉल्यूशन ग्राहकों के बुनियादी ढांचे की लागत को 35% से 50% तक कम कर सकते हैं।

Amagi Media Labs कंपनी 'Amagi INTELLIGENCE' के माध्यम से ऑपरेशंस को स्वचालित (Automate) करने के लिए AI का उपयोग कर रही है।

Amagi Media Labs - Risks

कंपनी को अतीत में लगातार घाटा और नकारात्मक कैश फ्लो का सामना करना पड़ा है। कंपनी के रेवेन्यू का लगभग 90% हिस्सा केवल अमेरिका और यूरोप से आता है। प्रेजेंट पॉलिटिक्स के कारण यह बहुत बड़ी रिस्क है।
Amagi Media Labs पूरी तरह से AWS (Amazon) जैसे तीसरे पक्ष के क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर है। यह भी अमेरिका की कंपनी है।
कुल खर्चों का एक बड़ा हिस्सा (लगभग 54%) कर्मचारियों के वेतन और लाभों पर खर्च होता है।

Amagi Media Labs IPO: Opening, closing, allotment, listing, date

  • IPO Open - Tue, Jan 13, 2026
  • IPO Close - Fri, Jan 16, 2026
  • Allotment - Mon, Jan 19, 2026
  • Refund - Tue, Jan 20, 2026
  • Credit of Shares - Tue, Jan 20, 2026
  • Listing - Wed, Jan 21, 2026 

Amagi Media Labs IPO - Investment and GMP

  • Face Value - ₹5 per share
  • Price Band - ₹343 to ₹361
  • Lot Size - 41 Shares
  • Sale Type - Fresh Capital & OFS
  • Issue Type - Bookbuilding IPO
  • Listing At - BSE, NSE
  • Minimum investment - ₹14,801
  • Maximum investment - ₹1,92,413 
  • GMP - 3.32% 

न्यूज सोर्स: यह जानकारी Amagi Media Labs IPO RHP पर आधारित है। इसमें ग्रे मार्केट के अपडेट भी जोड़े गए हैं। प्रस्तुतकर्ता: नितिन शुक्ला।

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ केवल एजुकेशन, नॉलेज और इनफॉरमेशन के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हम किसी भी कंपनी में अथवा स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट करने या नहीं करने के लिए प्रेरित नहीं करते।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!