BF से नाराज विवाहिता ने 3 साल की लड़की को गर्म प्रेस से जलाया - BHOPAL CRIME NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 17 जनवरी 2026:
आफ्टर मैरिटल अफेयर, एक बार फिर सामाजिक विचार विमर्श का मुद्दा बन गया। अपने पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ रहने वाली एक विवाहित महिला ने बॉयफ्रेंड से झगड़ा होने पर अपनी 3 साल की बिटिया को गर्म प्रेस से जला दिया। मासूम लड़की गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती है।

वाजपेयी नगर मल्टी की घटना

जानकारी के अनुसार वाजपेयी नगर मल्टी में रहने वाली एक महिला का उसके पड़ोस में रहने वाले विजय वलसे नाम के युवक से आफ्टर मैरिटल अफेयर चल रहा था। अपने बॉयफ्रेंड विजय वलसे से विवाद होने के कारण विवाहित महिला तनाव में आ गई और उसने अपनी तीन वर्षीय बेटी को को गर्म प्रेस से जला दिया। महिला ने मासूम को एक जगह नहीं, शरीर के कई अंगों को जलाया है, जिससे उसके शरीर पर निशान बन गए हैं। मासूम बच्चे की चीखें  सुनने के बाद जब पास पड़ोस के लोग घर के अंदर दाखिल हुए तो मामले का पता चला। इसके बाद शाहजहांनाबाद पुलिस को इस संबंध में सूचना दी गई।

बेटी के साथ दरिंदगी करने वाली महिला को उसी की मां ने जेल पहुंचाया

जिस महिला ने अपनी तीन साल की मासूम बेटी के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं, उसकी ही मां (पीड़ित लड़की की नानी) ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि विजय वलसे से हुए विवाद के कारण महिला ने यह दरिंदगी की है, घटना में उसका प्रेमी भी शामिल है। इसके बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी विजय के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मासूम को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि मासूम के शरीर में जलने से गहरे घाव हो गए हैं, जिन्हें भरने में समय लगेगा।

थाना प्रभारी यूपीएस चौहान ने समाचार की पुष्टि करते हुए बताया कि पहले आरोपी महिला और विजय के बीच पहले भी विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ब्रेकअप करके चली गई थी। कुछ दिन बाद वह वापस आ गई और विजय के साथ लिव इन रिलेशनशिप रहने लगी। इस दौरान दोनों के बीच आए दिन विवाद और झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार को भी किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया, इसके बाद महिला ने गुस्से में तीन साल की बेटी को गर्म प्रेस से कई जगह जला दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!