भोपाल, 5 दिसंबर 2025: रेलवे प्रशासन द्वारा 01 जनवरी, 2026 से ट्रेनों की नई समय-सारणी लागू की जा रही है। भोपाल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर गाड़ियों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। 01 जनवरी से लागू नई समय-सारणी अनुसार विभिन्न स्टेशनों पर गाड़ियों के आगमन और प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन एवं मंडल में अधिकांश गाड़ियों की औसत गति बढ़ने से समय की बचत होगी।
ट्रेनों के नंबर में परिवर्तन-
1. इटारसी होकर संचालित गाड़ी संख्या 12149/12150 पुणे-सुपौल-पुणे एक्सप्रेस दिनांक 04.12.2025 से नई परिवर्तित गाड़ी संख्या 11401/11402 के रूप में संचालित होगी।
1 जनवरी से प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान होने वाली ट्रेनों का परिवर्तित समय-
1. गाड़ी संख्या 22145 भोपाल-रीवा एक्सप्रेस भोपाल से 23.05 बजे की बजाय 23.00 बजे प्रस्थान करेगी।
2. गाड़ी संख्या 19324 भोपाल-डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस भोपाल से 17.00 बजे की बजाय 17.10 बजे प्रस्थान करेगी।
3. गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस भोपाल से 16.55 बजे की बजाय 16.40 बजे प्रस्थान करेगी।
4. गाड़ी संख्या 12185 रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस रानी कमलापति से 22.00 बजे की बजाय 21.55 बजे प्रस्थान करेगी।
5. गाड़ी संख्या 12197 भोपाल-ग्वालियर एक्सप्रेस भोपाल से 15.15 बजे की बजाय 15.10 बजे प्रस्थान करेगी।
6. गाड़ी संख्या 19712 भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस भोपाल से 16.35 बजे की बजाय 16.30 बजे प्रस्थान करेगी।
7. गाड़ी संख्या 22172 रानी कमलापति-पुणे एक्सप्रेस रानी कमलापति से 15.50 बजे की बजाय 15.40 बजे प्रस्थान करेगी।
8. गाड़ी संख्या 01665 रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल रानी कमलापति से 15.40 बजे की बजाय 15.20 बजे प्रस्थान करेगी।
1 जनवरी से ट्रेनों का गंतव्य स्टेशन पर पहुँचने का परिवर्तित समय-
1. गाड़ी संख्या 12185 रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस रीवा 08.00 बजे की बजाय 07.55 बजे पहुँचेगी।
2. गाड़ी संख्या 11272 भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस इटारसी 12.30 बजे की बजाय 13.15 बजे पहुँचेगी।
3. गाड़ी संख्या 11602 कटनी-बीना बीना 19.05 बजे की बजाय 20.00 बजे पहुँचेगी।
4. गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस भोपाल 17.18 बजे की बजाय 17.00 बजे पहुँचेगी।
5. गाड़ी संख्या 51884 ग्वालियर-बीना बीना 16.25 बजे की बजाय 16.20 बजे पहुँचेगी।
6. गाड़ी संख्या 11603 कोटा-बीना बीना 16.55 बजे की बजाय 16.50 बजे पहुँचेगी।
1 जनवरी से मध्यवर्ती स्टेशन पर ट्रेनों का परिवर्तित समय-
1. गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर का इटारसी स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 01.25/01.40 बजे की बजाय 01.35/01.40 बजे होगा।
2. गाड़ी संख्या 12185 रानी कमलापति-रीवा का बीना स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 00.30/00.35 बजे की बजाय 00.25/00.30 बजे होगा।
3. गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर का रूठियाई स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 23.15/23.20 बजे की बजाय 23.25/23.30 बजे होगा।
4. गाड़ी संख्या 12577 दरभंगा-मैसूर का इटारसी स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 12.35/12.45 बजे की बजाय 12.20/12.30 बजे होगा।
5. गाड़ी संख्या 22351 सहरसा-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु का इटारसी स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 12.35/12.45 बजे की बजाय 12.20/12.30 बजे होगा।
6. गाड़ी संख्या 22353 पटना-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु का इटारसी स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 12.35/12.45 बजे की बजाय 12.20/12.30 बजे होगा।
7. गाड़ी संख्या 22642 हजरत निजामुद्दीन-कन्याकुमारी का इटारसी स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 12.35/12.45 बजे की बजाय 12.20/12.30 बजे होगा।
1 जनवरी से इंटरचेंज संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर ट्रेनों का परिवर्तित समय-
1. गाड़ी संख्या 17606 भगत की कोठी-काचीगुडा का संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 16.30/16.35 बजे की बजाय 16.25/16.30 बजे होगा।
2. गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर का संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 04.28/04.30 बजे की बजाय 04.53/04.55 बजे होगा।
3. गाड़ी संख्या 19339 दाहोद-भोपाल का संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 15.20/15.22 बजे की बजाय 15.30/15.32 बजे होगा।
इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इसके अतिरिक्त पश्चिम मध्य रेलवे एवं भोपाल मंडल पर अधिकांश ट्रेनों स्पीडिंग अप भी किया गया है। इस संबंध में सर्व-संबधित स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए 01 जनवरी से प्रभावी समय-सारणी की जानकारी स्टेशन, अधिकृत बेबसाइट अथवा रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करें।
