BHOPAL NEWS: 10 नंबर मार्केट में साप्ताहिक ऑर्गेनिक फूड मार्केट का टाइम टेबल घोषित

0
भोपाल, 08 दिसम्बर 2025
: ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स के लिए ग्राहकों की दीवानगी बिल्कुल अलग लेवल की होती है। वह अपना पसंदीदा ऑर्गेनिक प्रोडक्ट प्राप्त करने के लिए कुछ भी खर्च करने को तैयार हो जाते हैं। भोपाल में ऐसे लोगों के लिए गुड न्यूज़ है। अब 10 नंबर मार्केट में साप्ताहिक और दैनिक मार्केट लगाया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से इसका टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है। 

भोपाल वीकली ऑर्गेनिक फूड मार्केट का एड्रेस और टाइम टेबल

भोपाल कलेक्टर कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी विजय/अरुण शर्मा ने बताया कि, मध्य प्रदेश रासायनिक मुक्त और शुद्ध खाद्य पदार्थों की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुये भोपाल जिले में प्रत्येक शनिवार को जैविक कृषि उत्पादों का साप्ताहिक बाजार आयोजित किया जा रहा है। यह जैविक बाजार जिला पंचायत, ग्रामीण आजीविका मिशन एवं कृषि विकास विभाग की 'आत्मा' योजना के समन्वय से संचालित किया जा रहा है। यह बाजार प्रत्येक शनिवार को दोपहर 2 बजे से शाम 8 बजे तक राग भोपाली परिसर, 10 नं. मार्केट, भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित, स्वास्थ्यवर्धक एवं जैविक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराते हुये कृषकों को जैविक खेती अपनाने हेतु प्रोत्साहित करना है।

भोपाल में प्राकृतिक खेती करने वाले 1250 किसान डायरेक्ट सेल करने आएंगे

उप संचालक कृषि श्रीमति सुमन प्रसाद ने जानकारी देते हुये बताया कि, भोपाल जिले में लगभग 1250 कृषकों का चयन प्राकृतिक खेती हेतु किया गया हैं। इन कृषकों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों का प्रशिक्षण तथा रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के स्थान पर जैविक एवं प्राकृतिक विधियों से खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह साप्ताहिक जैविक बाजार प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को उनके उत्पादों के लिए स्थाई और विश्वसनीय बाजार उपलब्ध कराना तथा आम जनता को नियमित रूप से शुद्ध जैविक उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक शनिवार लगाया जा रहा है।

भोपाल जैविक बाजार: टेंटेटिव प्रोडक्ट लिस्ट

इस बाजार में विभिन्न प्रकार के जैविक उत्पाद जिसमें मुख्यतः जैविक अनाज, जैविक हल्दी, दलहन जैसे- जैविक चना, जैविक उड़द, जैविक हरी सब्जियों में पालक, लहसुन, लोकी सहित 20 से अधिक प्रकार की सब्जियां उपलब्ध होंगीं। समाचार क्रमांक/1310/024
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!