MP SCHOOL SHIKSHA: कक्षा तीन से आठ तक अर्धवार्षिक परीक्षा के टाइम टेबल में संशोधन

Updesh Awasthee
भोपाल, 22 नवंबर 2025
: मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के अंतर्गत संचालित सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 3 से कक्षा 8 तक की अर्धवार्षिक परीक्षा के टाइम टेबल में संशोधन जारी किया गया है। हरजिंदर सिंह, संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा स्पष्ट किया गया है कि हाफ इयरली एग्जाम्स का रिवाइज्ड टाइम टेबल SIR के कारण जारी किया गया है। 

MP EDUCATION: कक्षा 3 से 5 तक, अर्धवार्षिक परीक्षा का संशोधित टाइम टेबल 

  • 8 दिसंबर सोमवार को प्रथम भाषा (हिंदी/ अंग्रेजी/ उर्दू/ मराठी)। 
  • 9 दिसंबर मंगलवार को गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों के लिए)। 
  • 10 दिसंबर बुधवार को द्वितीय भाषा: जिनकी प्रथम भाषा हिंदी, उर्दू या मराठी है उनके लिए अंग्रेजी और जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है उनके लिए हिंदी का पेपर होगा। 
  • 11 दिसंबर गुरुवार को पर्यावरण अध्ययन। 
  • 12 दिसंबर शुक्रवार को अतिरिक्त भाषा हिंदी या उर्दू। 

MP EDUCATION: कक्षा 6 से 8 तक, अर्धवार्षिक परीक्षा का संशोधित टाइम टेबल 

  • 8 दिसंबर सोमवार को प्रथम भाषा (हिंदी/ अंग्रेजी/ उर्दू/ मराठी)। 
  • 9 दिसंबर मंगलवार को गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों के लिए)। 
  • 10 दिसंबर बुधवार को द्वितीय भाषा: जिनकी प्रथम भाषा हिंदी, उर्दू या मराठी है उनके लिए अंग्रेजी और जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है उनके लिए हिंदी का पेपर होगा। 
  • 11 दिसंबर गुरुवार को विज्ञान। 
  • 12 दिसंबर शुक्रवार को तृतीय भाषा: संस्कृत/ हिंदी/ उर्दू/ मराठी। 
  • 13 दिसंबर शनिवार को सामाजिक विज्ञान। 

विशेष निर्देश एवं महत्वपूर्ण जानकारी

1. दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रावधान अनुसार निशक्त विद्यार्थियों को निर्देशानुसार अतिरिक्त समय / लेखक की सुविधा प्रदान की जाएगी।
2. प्रथम भाषा के रूप में हिन्दी/ उर्दू/मराठी का चयन करने पर द्वितीय भाषा अंग्रेजी एवं प्रथम भाषा के रूप में अंग्रेजी का चयन करने पर द्वितीय भाषा के रूप में हिन्दी का चयन करना अनिवार्य होगा।
3. प्रथम भाषा के रूप में उर्दू/मराठी का चयन करने पर तृतीय भाषा के रूप में हिन्दी का चयन करना अनिवार्य होगा।
4. परीक्षा अवधि में स्थानीय/अन्य अवकाश घोषित होने पर भी परीक्षा निर्धारित समय-सारणी अनुसार संपन्न होगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!