Jai Hind Vidhya Mandir School, Bhopal: 12वीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया

Updesh Awasthee
भोपाल, 12 नवंबर 2025
: जय हिंद विद्या मंदिर स्कूल भोपाल की कक्षा 12 में पढ़ने वाली 17 वर्ष की लड़की ने सुसाइड कर लिया। वह स्कूल नहीं जाना चाहती थी। इस बात पर उसकी मां ने उसे डांट दिया था। पुलिस के सामने इन्वेस्टिगेशन के लिए सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि स्कूल में उसके साथ ऐसा क्या हो रहा था, जो वह स्कूल नहीं जाना चाहती थी। 

पायल ने स्कूल जाने के बजाय जहर खाना ठीक समझा?

इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर सब इंस्पेक्टर दुबे के अनुसार लड़की का नाम पायल तिलक, उम्र 17 वर्ष थी। उसके पिता का नाम सुरेश तिलक है। बड़झिरी गांव में रहती थी और जय हिंद विद्या मंदिर स्कूल में कक्षा 12 की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस को पायल की मां ने बताया कि मंगलवार को वह स्कूल नहीं गई थी। पूछने पर उसने कोई कारण भी नहीं बताया। बिना वजह स्कूल नहीं जाने के कारण उसको फटकार लगा दी थी। तभी से वह खामोश हो गई थी। देर रात अचानक उसकी उल्टियां होने लगी। सबसे पहले उसके बड़े पापा ने उसको देखा। उनके पूछने पर भी पायल ने कुछ नहीं बताया। जब तबीयत बिगड़ने लगी तो सभी लोगों से अस्पताल लेकर पहुंचे। आज बुधवार 12 नवंबर 2025 की सुबह पायल की मौत हो गई। 

स्कूल में पायल के साथ क्या हो रहा था? 

इस मामले में पुलिस की इन्वेस्टीगेशन के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्कूल में पायल के साथ ऐसा क्या हो रहा था जो उसने स्कूल जाने के स्थान पर जान देना उचित समझा। सब इंस्पेक्टर दुबे का कहना है कि, पोस्टमार्टम हो चुका है रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसके कमरे और स्कूल के बैग में से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मोबाइल चेक कर रहे हैं और सभी एंगल से जांच भी कर रहे हैं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!