INDORE NEWS: शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे का ऑडियो वायरल, दिग्विजय सिंह को गाली दी?

Updesh Awasthee
इंदौर में कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे का एक ऑडियो वायरल हो गया है। इसके साथ ही, यह नॉरेटिव भी वायरल किया जा रहा है कि चिंटू चौक से ने दिग्विजय सिंह को गाली दी है। इस समाचार में ऑडियो संलग्न है। 

इंदौर का शीतला माता बाजार विवाद

यह ऑडियो सितंबर के लास्ट भी किया अक्टूबर के फर्स्ट वीक का बताया जा रहा है। तब इंदौर में शीतला माता बाजार का मामला चल रहा था। इंदौर में लव जिहाद के मामले पकड़े जा रहे थे। भाजपा विधायक के बेटे ने शीतला माता बाजार कि दुकानदारों से अपील की थी कि, वह अपनी दुकानों पर मुस्लिम समाज के लोगों को JOB नहीं दें, क्योंकि इनमें से कुछ लोग महिला ग्राहकों के नंबर प्राप्त कर लेते हैं और फिर लव जिहाद वाली गैंग को दे देते हैं। कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे, भाजपा नेताओं का विरोध कर रहे थे। इसी दौरान अचानक, संगठन को सूचना दिया बिना, दिग्विजय सिंह इंदौर पहुंच गए, शीतला माता बाजार में घुसकर दुकानदारों से बात करने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने उन्हें कठोर शब्द कहकर रोका। 

कांग्रेस पार्टी की बैठक में, पार्टी के प्रोटोकॉल के अनुसार शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने दिग्विजय सिंह के इस प्रकार अचानक आने पर आपत्ति उठाई और कहा कि बड़े नेताओं को स्थानीय कांग्रेस कमेटी को सूचना देकर आना चाहिए। इस घटना के बाद दिग्विजय सिंह के समर्थन एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने सुरजीतसिंह चड्डा ने वर्तमान शहर अध्यक्ष चिंटू चौक से को फोन लगाया था। दोनों के शुरू बीच में शुरू से अंत तक क्या बात हुई है तो नहीं पता लेकिन इस बातचीत का एक अंश लगभग एक महीने बाद वायरल किया गया है। 

सुरजीत चड्ढा ने एक महीने बाद ऑडियो वायरल क्यों किया 

इस ऑडियो को संलग्न करते हुए सोशल मीडिया पर नॉरेटिव सेट किया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को गाली दी है। लेकिन यहां पहला सवाल यह है कि दिग्विजय सिंह के अपमान को एक महीने तक छुपा कर क्यों रखा गया। अब पांच नवंबर को अचानक वायरस क्यों किया गया। दो व्यक्तियों के बीच की बातचीत (क्योंकि वह सार्वजनिक नहीं है) किसी की मानहानि नहीं होती। असल बात तो यह है कि चिंटू चौक से ने नहीं बल्कि सुरजीत चड्ढा ने पोल खोल कर बता दिया कि दिग्विजय सिंह का पार्टी के अंदर कोई सम्मान नहीं है और पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह के लिए किस प्रकार के शब्दों का उपयोग करते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!