नई दिल्ली, 24 नवंबर 2025: सरकारी नौकरी और बोर्ड परीक्षाओं से जुड़ी कई बड़ी अपडेट एक साथ सामने आई हैं। रेलवे, बिहार बोर्ड, एसएससी, यूपी होमगार्ड समेत कई भर्तियों और परीक्षाओं के एडमिट कार्ड व आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। केंद्र एवं राज्यों को मिलाकर आज की स्थिति में टोटल 65452 वैकेंसी है जबकि उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक भर्ती के रिक्त पदों की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। जल्दी अप्लाई करें क्योंकि कई फॉर्म की लास्ट डेट 27 नवंबर ही है!
भारत के किस राज्य और किस विभाग में कितनी वैकेंसी
- रेलवे आरआरबी ग्रुप डी 2025 का एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी डिटेल जारी कर दिया गया है। परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक चलेगी।
- बिहार बीसीईसीई सीनियर रेजिडेंट/ट्यूटर भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन फॉर्म दोबारा खुल गया है। कुल 193 पदों के लिए अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 है।
- रेलवे आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल (पद संख्या 5810) और इंटर लेवल (पद संख्या 3058) दोनों के लिए आवेदन चल रहे हैं। दोनों की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 है। जोन वाइज वैकेंसी और सिलेबस उपलब्ध है।
- यूपी होमगार्ड बंपर भर्ती 2025 शुरू, कुल 41,424 पदों पर केवल 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 18 नवंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर 2025 तक चलेगा।
- केवीएस और एनवीएस टीचिंग व नॉन-टीचिंग कुल 14,967 पदों के लिए आवेदन चल रहे हैं। अंतिम तिथि 04 दिसंबर 2025 है।
रोजगार समाचार: सरकारी नौकरियों से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण अपडेट
- यूपी डी.एल.एड. 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं, अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2025 तक है।
- चंडीगढ़ एसएसए टीजीटी टीचर भर्ती 2025 का एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 23 से 30 नवंबर 2025 तक होगी।
- बिहार एसटीईटी 2025 की आंसर की आज जारी हो गई है।
- एसएससी सीएचएसएल टियर-1 2025 का एडमिट कार्ड जारी हो गया है।
- बिहार जीविका विभिन्न पदों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 19 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक होगी।
- यूपीएससी ईपीएफओ 2025 का एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 30 नवंबर 2025 को होगी।
- बिहार बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए डमी एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नवीनतम जानकारी और लिंक चेक करें तथा समय रहते आवेदन व एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
IN SHORT
- RRB NTPC Graduate Level 2025 – 5,810 पद
- RRB NTPC Inter Level (10+2) 2025 – 3,058 पद
- UP Home Guard 2025 – 41,424 पद
- KVS + NVS Teaching & Non-Teaching 2025 – 14,967 पद
- Bihar BCECE Senior Resident/Tutor 2025 (Re-open) – 193 पद
कुल वैकेंस = 65,452
- सबसे बड़ी भर्ती: UP Home Guard – 41,424 पद
- दूसरी सबसे बड़ी: KVS-NVS – 14,967 पद
.webp)