BHOPAL NEWS: विश्वास सारंग की विधानसभा में भास्कर का SIR, वोट चोरी का मामला

Updesh Awasthee
भोपाल, 17 नवम्बर 2025
: विश्वास सारंग को यह बताने की आप कितने भी बड़े मंत्री बन जाएं, चुनाव भोपाल की नरेला सीट से ही लड़ेंगे, भास्कर का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन शुरू हो गया है। चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन से पहले ही भास्कर ने खुलासा कर दिया है कि सारंग की विधानसभा में 2 मकानों में 30 जातियों के 158 वोट रजिस्टर्ड हैं। इशारा साफ है। विश्वास सारंग ने पिछले चुनाव में वोट चोरी किया था। 

भास्कर के पत्रकार श्री गौरव शर्मा, हंसराज सिंह एवं प्रियांजली सिंह की एक रिपोर्ट आनलाइन हुई है। इसमें रतन कॉलोनी की तंग गलियों में मकान नंबर 1 और 2 को कवर किया गया है। बताया गया है कि साल 2025 की आधिकारिक वोटर लिस्ट के अनुसार, इन दो छोटे-छोटे घरों में 30 अलग-अलग जातियों के 158 लोग रहते हैं। और तो और अकेले मकान नंबर 1 में 21 जातियों के 104 लोगों के नाम दर्ज हैं। जबकि इस मकान में 12 से ज्यादा लोगों के रहने लायक स्थान ही नहीं है। 

मकान कभी किसी को किराए पर भी नहीं दिया

भास्कर की टीम वार्ड 75 के मकान नंबर 1 पर पहुंची। इसके ग्राउंड फ्लोर पर एक छोटी सी चक्की की दुकान है, जिसे एक बुजुर्ग महिला चलाती हैं। जब हमने उनसे वोटर लिस्ट के बारे में पूछा तो उन्होंने साफ कहा, ‘हमने कभी अपना घर किराए पर नहीं दिया। यहां सिर्फ हमारा परिवार ही दशकों से रह रहा है।’

सच्चाई भी यही थी। लगभग एक हजार वर्गफीट के इस घर में 10-12 लोगों से ज्यादा का रहना लगभग असंभव है।

भास्कर की टीम बीएलओ को लेकर पहुंची

अगले दिन भास्कर की टीम बीएलओ धमीषा कुशवाह के साथ फिर उसी पते पर पहुंचे। उन्होंने अपने गणना पत्रकों में से मकान नंबर 1 से जुड़े करीब 100 से ज्यादा फॉर्म अलग निकाले। एक-एक कर नाम पुकारे, लेकिन उस घर से सिर्फ 4 लोगों के ही फॉर्म लिए गए। मकान नंबर 2 का भी यही हाल था।

बाद में बीएलओ ने बताया- कुछ लोगों ने संपर्क किया

सात दिन बाद जब हमने बीएलओ से दोबारा संपर्क किया तो उन्होंने बताया, 'उन 100 लोगों में से कुछ वोटर इसी वार्ड में दूसरे बूथों पर मिले हैं। कुछ पहले यहां किराए पर रहते थे। अब शहर छोड़कर चले गए हैं। कुछ ने मुझसे फॉर्म लेने के लिए संपर्क किया है। एक बड़ी संख्या ऐसे वोटरों की है, जिनका कोई अता-पता नहीं है। न तो उनके कभी इस वार्ड में रहने की पुष्टि हुई, न ही उन्होंने हमसे संपर्क किया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!