BF ने 2 साल तक USE किया फिर ऑफलाइन हो गया, FIR दर्ज : BHOPAL NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल, 30 नवंबर 2025
: झूठे प्यार में धोखे का शिकार हुई एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। शेयर ट्रेडिंग का बिजनेस करने वाली महिला ने अपनी लव लाइफ में रिस्क फैक्टर और सिक्योरिटी का कैलकुलेशन नहीं किया, ना ही कोई सर्किट ब्रेकर लगाया। पहले फिजिकल रिलेशन बनाए, फिर FIR की धमकी देकर शादी का वादा लिया। लड़का ऑनलाइन इंस्टाग्राम पर मिला था। अचानक ऑफलाइन हो गया।

भोपाल की बिजनेस वूमेन की रियल लव स्टोरी

भोपाल के कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय पीड़िता राजीव नगर में रहती है और शेयर ट्रेडिंग का काम करती है। 2 साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती स्वप्ननिल जैन नाम के युवक से हुई। आरोपी ने 30 अक्टूबर 2023 को पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के बाद दोनों ने एक रेस्टोरेंट में साथ डिनर किया। बाद में आरोपी ने महिला को ड्रॉप करने की बात कही। पीड़िता उसके साथ अपने घर तक आई। यहां आने के बाद आरोपी ने घबराहट होने और तबीयत बिगड़ने की बात कही। बहाना बनाकर उसके घर में रुक गया। महिला का कहना है कि रात के समय स्वप्निल जैन ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। 

बाद में बदनाम करने की धमकी देकर कई बार अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर महिला से ज्यादती की। महिला का कहना है कि जब उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाया लेकिन अब स्वप्निल ने ब्रेकअप कर लिया है। ऑनलाइन तो दूर की बात ऑफलाइन मोबाइल फोन पर भी कनेक्ट नहीं हो रहा है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!