RSS का ₹100 वाला सिक्का कहां और कितने का मिलेगा, How to Buy the Coin, सभी महत्वपूर्ण जानकारियां पढ़िए

0
मातृभूमि की सेवा के लिए समर्पित संसार की सबसे बड़ी स्वयंसेवी संस्था RSS यानी कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक 100 रुपए के स्मारक सिक्के का अनावरण किया जिसपर भारत माता की तस्वीर बनी हुई है यह सिक्का 1 अक्टूबर 2025 को जारी हुआ लेकिन इस सिक्के की चर्चा जोरशोर से आज भी देश और दुनियां में रही है। 

RSS के शताब्दी सिक्के की डिमांड विदेशों से आ रही है

राजनीति एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में रुचि रखने वाले देश-विदेश के लाखों लोग इस सिक्के को पाने की होड में लगे हुए है। सिक्को और करेंसी नोटों का संग्रह और अध्यन करने वाले प्रसिद्ध मुद्राशास्त्री सुधीर लुणावत के अनुसार देश के इतिहास में ऐसा पहलीबार हुआ है जब किसी सिक्के पर भारत माता की तस्वीर छपी है इसलिए इसकी भारी मांग है।

RSS की शताब्दी मुद्रा का मूल्य

सिक्को और करेंसी नोटों का संग्रह और अध्यन करने वाले प्रसिद्ध मुद्राशास्त्री सुधीर लुणावत के अनुसार भारत सरकार की कोलकता टकसाल में बने इस सिक्के का वजन 40 ग्राम है जो शुद्ध चांदी से बना है जिसकी कीमत 8410 है। इस सिक्के को भारत सरकार टकसाल की आधिकारिक वेबसाइट व कोलकाता टकसाल के काउंटर सेल के अलावा दिल्ली के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर स्थित भारत प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण लिमिटेड के काउंटर सेल से भी खरीद सकते है।

RSS वाले ₹100 के सिक्के में कोई गड़बड़ी नहीं है

सुधीर ने बताया कि इस सिक्के की बनावट, डिजाइन और लेखन में कोई गलती नहीं है। दरअसल सिक्का जारी होने के साथ ही कुछ शरारती तत्वों ने एआई से बनाए गए नकली सिक्के की डिजाइन को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया था। अब लोग सही जानकारी के अभाव में उसी एआई से बने गलत डिजाइन के सिक्के को असली सिक्का समझकर उसकी कमियां निकाल रहे है जबकि वास्तव ने ऐसा कुछ भी नहीं हैं। 

स्मारक सिक्के का मतलब

यह एक अप्रचलित स्मारक सिक्का है जो कभी बाजारों में प्रचलन हेतु नहीं आयेगा। ऐसे सिक्के किसी व्यक्ति विशेष,संस्था,आयोजन, की स्मृति को यादगार बनाने के मकसद से जारी किए जाते है जारी सिक्के के विषय से संबंधित लोग या सिक्को का संग्रहण करने वाले इन्हें धरोहर की तरह सहेजकर रखते है। समय बीतने के साथ-साथ कई सिक्को की कीमत में भी वृद्धि देखी गई है। 

भारत सरकार द्वारा जारी किए गए प्रमुख स्मारक सिक्के

भारत सरकार ने अलग अलग अवसर पर उस अवसर के सांकेतिक मूल्यवर्ग के स्मारक सिक्के जारी कर रखे है जैसे: 
  • हरख चंद नाहटा के 25वें स्मरणोत्सव पर 25 रुपए का सिक्का। 
  • रिजर्व बैंक के 90वीं वर्षगांठ पर 90 रूपये का सिक्का। 
  • डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती पर 125 रुपए का सिक्का। 
  • राजा राममोहन राय की 250वीं जयंती पर 250 रुपए का सिक्का। 
  • रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर 500 रुपए का सिक्का। 
  • मीरा बाई की 525वीं जयंती पर 525 रुपए का सिक्का। 
  • गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती पर 350 रुपए का सिक्का। 
इसके अलावा 60 रुपए, 75 रूपये, 150 रुपए, 300 रुपए, 550रुपए, 800-900 रुपए और 1000 रुपए के स्मारक सिक्के भी देश में जारी हो रखे है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!