मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा प्राथमिक स्कूल शिक्षक चयन परीक्षा 2025 के प्रश्न उत्तर ऑनलाइन कर दिए हैं और यदि किसी को आपत्ति है तो ऑब्जेक्शन लिंक भी ओपन कर दी गई है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आधिकारिक वेबसाइट की डायरेक्ट लिंक इस समाचार में उपलब्ध है।
MP Primary School Teacher Selection Test - 2025: Online Question/Answer Objection link
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा प्राइमरी स्कूल टीचर सिलेक्शन टेस्ट के कैंडीडेट्स को ऑब्जेक्शन लगाने के लिए कुल 4 दिन, 15th Oct 2025 to 18th Oct 2025 तक का समय दिया गया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा प्राथमिक स्कूल शिक्षक चयन परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन प्रश्न /उत्तर पर आक्षेप हेतु कृपया यहां क्लिक करें। इस लिंक पर क्लिक करते ही सिस्टम आपको रीडायरेक्ट करेगा और आपकी स्क्रीन पर Candidate Login इंटरफेस डिस्प्ले हो जाएगा। जहां एप्लीकेशन नंबर और TAC Code दर्ज करके लॉगिन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया दिए गए हेल्पलाइन नंबर्स पर कॉल करके जानकारी प्राप्त करें Help-desk Number : 8448892364 & 8448892437
MPESB Instructions for Candidates
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल की ओर से घोषित की गई जानकारी के अनुसार उम्मीदवार प्रश्न एवं उत्तर पर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।
1.आपत्ति अभ्यावेदन हेतु प्रति प्रश्न रु 50/- का भुगतान देय होगा।
2.प्रश्नपत्र में किसी प्रकार की त्रुटिपूर्ण प्रश्नों / उत्तरो के संबंध में केवल परीक्षार्थी द्वारा अपनी आपत्तियों इस वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रदर्शित लिंक के माध्यम से प्रस्तुत की जा सकती है।
3.ESB BHOPAL द्वारा प्रश्न-पत्र में त्रुटिपूर्ण प्रश्नों के साथ-साथ परीक्षार्थियों से प्राप्त ऑनलाइन अभ्यावेदनों पर विचार उपरान्त मूल्यांकन हेतु अंतिम "की"(अंतिम उत्तर) तैयार की जायेगी।
4.अंतिम उत्तर के संबंध में प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा।
रिपोर्ट: शैली शर्मा/ संतोष भारद्वाज।