BHOPAL नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन, कौन है और किस प्रकार की अधिकारी है, जानिए

0
भारतीय प्रशासनिक सेवा की महिला अधिकारी संस्कृति जैन ने आज भोपाल नगर निगम में आयुक्त के पद पर चार्ज ले लिया है। संस्कृति जैन आज ही भोपाल पहुंची थी और आज ही उन्होंने पदभार ग्रहण किया। रविवार को माता मंदिर स्थित निगम मुख्यालय में प्रभार संभाला। चार्ज लेने के बाद उन्होंने निगम के अधिकारियों से मुलाकात की और विभागीय कार्यों की जानकारी ली। अब भोपाल के लोग जानना चाहते हैं की संस्कृति जैन कौन है, किस प्रकार की अधिकारी हैं, उनसे जुड़े हुए शिकायत और विवाद क्या है:- 

संस्कृति जैन IAS कौन हैं? माता-पिता एवं शैक्षणिक योग्यता

संस्कृति जैन एक प्रमुख भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं, जो 2015 बैच की मध्य प्रदेश कैडर की अधिकारी हैं। उनका जन्म 14 फरवरी 1989 को श्रीनगर में हुआ था। उनके माता-पिता भारतीय वायु सेना में सेवा दे चुके हैं। पिता फाइटर पायलट थे, जबकि मां मेडिकल विभाग में कार्यरत थीं। बचपन में वायु सेना के कारण उन्हें देश के विभिन्न राज्यों में रहने का अवसर मिला, जहां उन्होंने छह अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई की। सीनियर सेकेंडरी की पढ़ाई उन्होंने नई दिल्ली के संस्कृति स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS), पिलानी (गोवा कैंपस) से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बी.टेक किया। साथ ही, उन्होंने बायोलॉजिकल साइंसेज में एम.एससी. भी प्राप्त की।

संस्कृति जैन के पति आशुतोष गुप्ता भी आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में मध्य प्रदेश में तैनात हैं।

संस्कृति जैन किस प्रकार की अधिकारी हैं?

इंटरनेट पर प्रकाशित हुई खबरों के अनुसार संस्कृति जैन एक समर्पित, संवेदनशील और अनुशासित अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं। वे प्रशासनिक कार्यों को जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ संभालती हैं। सिवनी से प्रकाशित हुई रिपोर्ट में बताया है कि, किसानों की परेशानियों को समझने के लिए वे खुद खेतों में जाती हैं और उर्वरक, बीज व फसल संबंधी मुद्दों का त्वरित समाधान करती हैं। सरकारी स्कूलों और कार्यालयों का अचानक निरीक्षण करना उनकी आदत है। वे सादगी से बच्चों के नाटकों में भाग लेती हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में उनकी महत्वपूर्ण पहलें रही हैं- जैसे स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारना, निजी स्कूलों की फीस वसूली पर नियंत्रण, युवाओं के लिए रोजगार मेलों का आयोजन, महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक सहायता देकर आत्मनिर्भर बनाना, तथा स्कूलों में पौधारोपण और स्वच्छता अभियान चलाना। रीवा में म्यूनिसिपल कमिश्नर रहते हुए उन्होंने 'पेय जल सर्वेक्षण 2024' के लिए राष्ट्रीय स्तर का सिटी अवॉर्ड दिलाया। 

संस्कृति जैन के करियर की मुख्य पोस्टिंग्स

- 2015 बैच में चयन के बाद शुरू में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में शामिल हुईं और नेशनल एकेडमी ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (NADT) में प्रशिक्षण लिया।
- बाद में आईएएस में शामिल होकर विभिन्न जिलों में कार्य किया।
- जून 2024 में रीवा म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन की कमिश्नर से सिवनी जिले की कलेक्टर बनीं (सिवनी में पहली महिला कलेक्टर)।
- सिवनी से भोपाल म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन कमिश्नर के पद पर स्थानांतरित।

संस्कृति जैन: यूपीएससी की सफलता की कहानी

संस्कृति जैन की कहानी प्रेरणादायक है। उन्होंने कभी सिविल सर्विसेज को करियर बनाने का सोचा नहीं था और पीएचडी करने की योजना बना रही थीं। लेकिन दोस्तों की जिद पर मजाक-मजाक में पहली बार यूपीएससी की परीक्षा दी, जो सफल रही (रैंक 611)। दूसरी कोशिश में वे आईआरएस में चयनित हुईं। तीसरी बार (2014 परीक्षा) में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 11 हासिल की और फिलॉसफी ऑप्शनल में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त कर टॉप किया। तैयारी मार्च 2011 से शुरू की, जिसमें NCERT किताबों पर जोर, कॉन्सेप्ट्स की मजबूत समझ, करेंट अफेयर्स पर अपडेट रहना और उत्तर लेखन अभ्यास शामिल था। 

उनका मोटो है: "खुद के प्रति सच्चा रहो।" बचपन की यात्राओं ने उनमें देशसेवा का जज्बा जगाया। परीक्षा से पहले उन्होंने PRS लेजिस्लेटिव रिसर्च के साथ लेजिस्लेटिव असिस्टेंट और सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च में रिसर्च असिस्टेंट के रूप में काम किया, जिसने नीति निर्माण में रुचि जगाई।

संस्कृति जैन जुड़े विवाद

संस्कृति जैन से जुड़ा मुख्य विवाद हालिया है। सिवनी उद्यानिकी विभाग की सहायक संचालक डॉ. आशा उपवंशी ने उन पर कई महीनों से उत्पीड़न का आरोप लगाया। इस शिकायत के बाद उन्हें स्थानांतरित कर भोपाल म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन की कमिश्नर बना दिया गया। इससे पहले जून 2024 में सिवनी में 50 से अधिक गायों के अवैध वध की घटना के बाद जिले के तत्कालीन कलेक्टर (उनसे पहले वाले) और एसपी हटाए गए थे, संस्कृति जैन की नियुक्ति इसी घटना के बाद हुई थी। रीवा नगर निगम कमिश्नर के पद पर उनके खिलाफ कोई गंभीर आरोप नहीं था। हालांकि, जून 2025 में एक अन्य आईएएस अधिकारी के ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र जांच मामले में उन्होंने अपने कार्यालय से स्पष्टीकरण दिया था।

संस्कृति जैन के खिलाफ कोई भी भ्रष्टाचार की शिकायत अथवा जांच प्रचलन में नहीं है। संस्कृति जैन, सिवनी कलेक्टर के पद पर कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई, और महिला अधिकारी द्वारा शिकायत किए जाने के बाद उनका ट्रांसफर हुआ है लेकिन ट्रांसफर का कारण सिर्फ महिला अधिकारी की शिकायत को नहीं माना जा सकता।, लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि जब सिवनी के कलेक्टर को हटाना था तब रीवा से संस्कृति को बुलाया गया और इस बार भोपाल नगर निगम के पूर्व कमिश्नर के खिलाफ पॉलिटिकल प्रोटेस्ट हो गया था। इसके बाद संस्कृति को सिवनी से भोपाल बुलाया गया। रिपोर्ट: उपदेश अवस्थी। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!